Satyavan Samachar

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल

हरपुर-बुदहट

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा में स्थित बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से बीते 16 जनवरी की रात डेढ़ बजे के करीब 30 बोरा धान चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र उर्फ भक्कू यादव पुत्र स्व श्याम किसुन यादव निवासी ग्राम पंचायत मझौरा और साथी शहजादे पुत्र जमील निवासी ग्राम पंचायत मझौरा के खिलाफ राइस मिल मालिक अजीत गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(e) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी, कि रविवार को भोर में पौने तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विशाल यादव और हमराही सिपाही भोरिक यादव व पवन कुमार यादव के साथ गस्त पर निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि श्रीबालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र उर्फ भक्कू यादव साथी शहजादे के साथ कुरसा पुलिया के पास मौजूद है, तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुल्म कबूल किया।थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र उर्फ भक्कू की निशानदेही पर पुलिया के नीचे से 10 बोरा धान भी बरामद कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर सुरेन्द्र उर्फ भक्कू यादव के खिलाफ हरपुर-बुदहट थाने में लूट, आर्म्स एक्ट सहित दस अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपितों पर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »