प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज
हरपुर-बुदहट
थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासिनी प्रियंका गुप्ता पुत्री चन्द्रभान गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासिनी प्रियंका गुप्ता पुत्री चन्द्रभान गुप्ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 मार्च को दोपहर 11 बजे के करीब हमारे गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसाकर भागने के लिए विवश करने लगा, जब मैंने उसके साथ भागने से इंकार कर दिया तो वह मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर जान-माल की धमकी देने लगा।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राज गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार