Satyavan Samachar

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरपुर-बुदहट

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा हेमा निवासिनी नीरज देवी पत्नी जितेन्द्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने सोनी देवी पत्नी बालेन्द्र चौहान निवासी ग्राम डढवा थाना महुली संतकबीरनगर, सूरज चौहान पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम पिड़ारी थाना महुली संतकबीरनगर, जीरा देवी पत्नी छेदी चौहान व राम चेत चौहान पुत्र छेदी चौहान निवासी ग्राम पंचायत कटसहरा थाना हरपुर-बुदहट के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

    थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा हेमा निवासिनी नीरज देवी पत्नी जितेन्द्र चौहान ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 10 मार्च को शाम करीब छः बजे कटसहरा चौराहे पर दवा इलाज कराने गई थी, दवा इलाज कराकर अभी में चौराहे पर स्थित यूनियन बैंक के पास पहुंची थी कि पुरानी खुन्नस को लेकर सोनी देवी निवासी डढवा थाना महुली संतकबीरनगर, सूरज चौहान निवासी पिड़ारी थाना महुली संतकबीरनगर, जीरा देवी व रामचेत चौहान निवासी ग्राम पंचायत कटसहरा थाना हरपुर-बुदहट ने मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।

    इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पिड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »