Satyavan Samachar

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान

जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जनपद औरैया में आज आयोजित हो रही दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 5280 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए सभी केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में नकल या अव्यवस्था की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाए।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट औरैया मोहम्मद शकील 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »