Satyavan Samachar

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल ।

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल 

सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी सेंटरों का जाल इस कदर फैल चुका है कि यह अब मरीजों की सेहत पर सीधा हमला बन गया है। तहसील मुख्य मार्ग से लेकर पिपरौली, भीटी रावत और घघसरा तक तमाम जगह ऐसे दर्जनों पैथालॉजी सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न पंजीकरण है, न ही प्रशिक्षित पैथालॉजिस्ट की व्यवस्था।

जांच के नाम पर ये सेंटर मरीजों से मनमाने ढंग से भारी-भरकम रकम वसूल रहे हैं। सबसे गंभीर पहलू यह कि यहाँ रिपोर्ट तैयार करने से लेकर नमूना लेने तक का काम नासमझ, अनुभवहीन लोगों के भरोसे चलता है। कई केंद्रों पर तो रिपोर्ट पर फर्जी डॉक्टरों के हस्ताक्षर तक किए जाते हैं, जिससे मरीज गलत रिपोर्ट के आधार पर गलत इलाज का शिकार हो रहे हैं। नतीजा—बीमारी न ठीक होती है, उल्टा हालत और बिगड़ जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में इनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंटरों पर न तो कोई लाइसेंस टंगा मिलता है और न ही कोई प्रमाणित चिकित्सक। केवल मशीन, काउंटर और नोट गिनने वाले हाथ—यही है इन अवैध पैथालॉजी की पहचान।

इस पूरे मामले पर सीएमओ राजेश झा ने कहा कि “प्रकरण संज्ञान में आया है, सभी संदिग्ध पैथालॉजी सेंटरों की जल्द जांच कराई जाएगी।

सहजनवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रही यह लापरवाही अब बड़ा सवाल बनकर खड़ी है—कब बंद होगा फर्जी रिपोर्टों का यह कारोबार? मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर आखिर कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण।

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार व एक बालअपचारी पुलिस अभिरक्षा

Read More »

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद।

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद। शहादत की खबर पहुंचते ही बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव डहरियापुर

Read More »