Satyavan Samachar

भव्यता से संपन्न हुआ पूजन एवं उद्घाटन समारोह।

भव्यता से संपन्न हुआ पूजन एवं उद्घाटन समारोह

युवाओं को सिखाएंगे युग व विभिन्न थेरेपी चिकित्सा – धर्मेंद्र योगी 

गोरखपुर

पादरी बाजार हैदरगंज में ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट का पूजन एवं उद्घाटन समारोह आज भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के गुरु भाई पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी के परम शिष्य स्वामी विश्वरूपानंद जी तथा आर.एन. शेयर की वीरांगना नारी शक्ति सुनील सपना मोहन गुप्ता जी एवं गुरु जी के माता-पिता जी के करकमलों से पूजन-अर्चन कर फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधक और स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

संस्थान के पराष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक पार्कों में योग-प्रशिक्षण हो रहा था, किंतु अब इस नए केंद्र से योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म तथा अन्य कई थेरेपी द्वारा लोगों को उपचार उपलब्ध होगा। साथ ही युवाओं को योग व थेरेपी की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे पूरे भारत में स्वास्थ्य एवं योग-आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में योगदान कर सकें।

स्वामी विश्वरूपानंद जी ने अपने आशीर्वचन में संस्था की सराहना करते हुए इसे समाज में स्वास्थ्य एवं संस्कृति जागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। वहीं सपना मोहन गुप्ता जी ने संस्थान को आवास उपलब्ध कराने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव संस्था के साथ खड़ी रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी ने किया। इस अवसर पर महिला प्रभारी लूसी मोर्य, शोभा पांडे, सोनू मौर्या, रंजन गौर, प्रेम चौरसिया, बबीता कुमारी, धर्मेंद्र प्रजापति, गीता, सहित अनेक साधक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »