Satyavan Samachar

थाना पवईः पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

थाना पवईः पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना-
अवगत कराना है कि दिनांक 26.07.2025 वादी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ग्रा0 रामनगर थाना पवई आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25.07.25 की रात्रि 9 बजे उनके खेत से किसी अज्ञात चोर द्वारा खेत में लगा पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) को चोरी कर लिया गया है, उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/25 धारा- 303(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान चोरी करने वाले अभियुक्त अंकित उर्फ मोखन यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
बरामदगी/गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 02.08.25 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित उर्फ मोखन यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी ग्राम रामनगर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को ग्राम रामनगर से बलुआ मोड़ जाने वाले खड़न्जा के पास से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के निशानदेही पर ग्राम रामनगर व ग्राम कछरा पर बने अर्द्धनिर्मित मकान में से चोरी किये पम्पिंग सेट (छोटा इंजन) की बरामदगी की गयी एवं अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।
पंजीकृत अभियोगः
1.मु0अ0सं0 213/25 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पवई जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 213/25 धारा- 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पवई जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 147/21 धारा 352/376/504/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना पवई आजमगढ़
बरामदगी —
1-पम्पिंग सेट (छोटा इंजन)
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा, थाना पवई जनपद आजमगढ़
2. का0 सुरेन्द्र यादव, थाना पवई जनपद आजमगढ़
3. का0 अमित पाल थाना पवई जनपद आजमगढ़

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »