Satyavan Samachar

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

अम्बेडकरनगर। कटका क्षेत्र के गोविंद साहब अहिरौली निवासी शिवम उर्फ चिरागन (19) का शव मंगलवार दोपहर तीन बजे घर के अंदर लगे विद्युत पोल पर रबड़ की बेल्ट के सहारे फांसी का फंदे से लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया
बहन खुशबू के मुताबिक शिवम नशे का आदी था। पिता सूर्यलाल अयोध्या में और बड़े भाई कन्हैया दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर मां मीला देवी, खुशबू के अलावा शिवम ही रहते थे। तीन दिनों से शिवम नशे में घर आकर गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। शराब के लिए रुपये न मिलने पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी नशे की आदत से परेशान होकर मायके में रह रही थी । थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »