Satyavan Samachar

शरारती तत्वों द्वारा गुमटी में लगाई गई आग !

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीती रात शरारती तत्वों द्वारा पान व चाय समोसे की गिमटी की दुकान मे आग लगा दिया गया जिससे दोनों गिमटियां धूं-धूं कर जल गई। सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक व फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा चौराहे पर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेठा कला गांव निवासी सरजू व कोठवा सेठाकला के अरविंद यादव छप्पर के नीचे गिमटी रखकर सरजू पान की दुकान तथा अरविंद यादव चाय समोसा मिठाई की दुकान करते थे। शुक्रवार की देर रात होलिका दहन से पूर्व करीब साढ़े दस बजे किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा इनमें आग लगा दिया गया देखते ही देखते धूं धूं कर गिमटी और छप्पर जलने लगे । सूचना पर दोनों गिमटी मालिक पहुंचे और फायर कर्मियों को सूचना दी गई लेकिन जब तक लोग पहुंच कर बुझाने का प्रयास करते तब तक इन लोगों की दोनों गिमटियां व छप्पर जलकर राख हो चुकी थी।इन दुकानदारों का लगभग 50-50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने मालीपुर थाने में पहुंचकर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । मालीपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर….

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »