Satyavan Samachar

साली को चाट खिलाने पर ससुर ने बीच बाजार में की जमकर पिटाई !

मैनपुरी में साली को चाट खिलाने पर एक व्यक्ति ने अपने दामाद की पिटाई कर दी। भरे बाजार उसे चप्पल और जूतों से पीटा। उसने अपने दामाद और छोटी बेटी को बाजार में एक साथ चाट खाते देख लिया।

लड़ाई देख मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने दोनों को छुड़ाया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला घिरोर थाना क्षेत्र के गोल चक्कर बाजार का है।

एक दिन पहले ससुराल आया था दमाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुरावली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की ससुराल घिरोर थाना क्षेत्र में है। युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी। सोमवार को वह अपने ससुराल आया और साली को चाट खिलाने के लिए गोल चक्कर के पास एक चाट के ठेले पर ले गया।

जहां जीजा और साली एक साथ चाट खा रहे थे। इसकी जानकारी ससुर को हो गई। वह अपनी बड़ी बेटी के साथ गोल चक्कर के पास पहुंचा। तभी ठेले के पास छोटी बेटी को चाट खिला रहे दामाद को देख लिया।

देखते ही ससुर गुस्सा हो गया, और चप्पलों से अपने दामाद को पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया।

इस बीच युवक साली को वहीं छोड़कर बाइक लेकर भाग गया। व्यक्ति अपनी बेटी को लेकर घर चला गया। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

एस एन मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस विषय पर जानकारी, जागरूकता, जांच, उपचार व निदान से संबंधित CME का हुआ आयोजन।

आगरा :-भारत सरकार की नेशनल वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्टेट रेफरेंस लैबोरेटरी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग व MTC मेडिसिन विभाग, एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा द्वारा LT-4 में वायरल हेपेटाइटिस विषय पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, रेजिडेंट, व कर्मचारियों को हेपेटाइटिस बी व सी की जानकारी, जागरूकता, जांच, उपचार व निदान से संबंधित

Read More »

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सैनिक बन्धु बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न।

आगरा :- माह फरवरी की सैनिक बन्धु बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार (अ०प्रा०) द्वारा किया गया। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारिजनों द्वारा स्वयं जिलाधिकारी महोदय के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं

Read More »

मकान की दो मंजिला छत पर चढ़ा सांड, लोगों में मचा हड़कंप !

आगरा देहात ब्रेकिंग मकान की दो मंजिला छत पर चढ़ा सांड, लोगों में मचा हड़कंप मकान की छत से सांड के पास जाने के लिए लोगों ने किया प्रयास काफी देर तक उसके पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लोग सांड को छत से नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा,

Read More »

साली को चाट खिलाने पर ससुर ने बीच बाजार में की जमकर पिटाई !

मैनपुरी में साली को चाट खिलाने पर एक व्यक्ति ने अपने दामाद की पिटाई कर दी। भरे बाजार उसे चप्पल और जूतों से पीटा। उसने अपने दामाद और छोटी बेटी को बाजार में एक साथ चाट खाते देख लिया। लड़ाई देख मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने

Read More »