Satyavan Samachar

नशामुक्त जन जागरण पदयात्रा रैली महाअभियान समाज कल्याण की दिशा में एक अद्वितीय वरदान!

 मध्य प्रदेश

जबलपुर:- भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को जबलपुर में नशामुक्त जन जागरण पदयात्रा रैली का महाअभियान आज वर्तमान समाज के लिए एक अद्वितीय वरदान से कम नहीं जहाँ संगठन की केन्द्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन परम पूज्यनीया पूजा शुक्ला जी, सिद्धाश्रम चेतना आरुणी जी एवम महासचिव सिद्धाश्रमरन माननीय अजय अवस्थी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए निकाली गई रैली का भव्य स्वागत हुआ हजारों-हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने नशामुक्त समाज के संदेश को और व्यापक बनाने का ससम्मान समर्थन किया।

यह एक ऐसा ऐतिहासिक कदम है जिसका असर सम्पूर्ण जनमानस में एक सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में दिखाई पड़ रहा है जिसका सीधा संदेश मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है जिसकी गूंज से जहाँ एक तरफ नशामुक्त परिवार खुशहाल समाज के निर्माण की आवाजें बुलन्द हो रही है वहीं। दूसरी तरफ नशे के कारण समाज में हो रहे अत्याचार पारिवारिक विघटन, हमारी माँ-बहन बेटियों के प्रति अमानवीय कृत्य व्यवहार दुराचार अपहरण बलात्कार जैसी नित्यप्रति

घटित होने वाली घृणित घटनाक्रमों में कमी आ रही है काफी सुधार देखा जा रहा है लोगों के मनो मस्तिष्क में भी सकारात्मक बदलाव आ रहे है इस प्रकार के जनहित राष्ट्रहित के कार्यक्रम प्रत्येक जिले के गांव गांव में शहर शहर में आयोजित होने चाहिए। समाज में रह रहे हर वर्ग के लोगों को संगठित होकर अपने अपने क्षेत्रों में राष्ट्रहित जनहित में इस तरह के मुहिम को और तीव्र गति देने की जरूरत है स्वयं नशामुक्त होने का दृढ़संकल्प लेकर स्वस्थ जीवन जीते हुए एक मिसाल कायम करें स्वयं अपने अंदर परिवर्तन लाएं, अपने विचारों में परिवर्तन लाए, शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करें, अपने आचरण चरित्र और व्यवहार को बदले, सुधार करें, अच्छे संस्कारों को ग्रहण करें तो इस प्रकार समाज के पतन को रोका जा सकता है समाज में सुख शान्ति संतुलन व खुशहाली का वातावरण लाया जा सकता है, ऐसे आयोजनों से नशे के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, दिशा भ्रमित युवाशक्ति को बचाया जा सकेगा और राष्ट्र के उज्वल भविष्य को संबल मिलेगा और हमारा भारत देश समृद्धशाली शक्तिशाली व सुरक्षित होगा, सर्वांगीण विकासोन्मुख कार्यों में सतत बढ़ता हुआ सम्पूर्ण विश्व में सर्वोच्च स्थान पाकर अपनी अग्रणीय भूमिका निभाएगा।

स्टेट हेड महेन्द्र सिंह 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »