Satyavan Samachar

उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्थित नव सुसज्जित प्रेस रूम का आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने उद्घाटन किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में स्थित नव सुसज्जित प्रेस रूम का आज विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री सतीश महाना जी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि विधानसभा को सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने के बाद अब लोग विधायिका में रुचि लेकर यहां आने लगे हैं। हालांकि अभी भी बहुत से लोग विधायिका के महत्व को पूरी तरह नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि विधायिका के प्रति वर्षों पुरानी धारणा को बदलने की जरूरत है, और यह जिम्मेदारी हम सभी की है कि लोगों को विधायिका की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।

उल्लेखनीय है कि प्रेस रूम को आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। नए प्रेस रूम में इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के लिए बाइट देने की सुविधा के साथ फर्नीचर और तकनीकी सुविधाओं को उन्नत किया गया है। इसमें फोर शीटर तीन सोफा, 6 सिंगल शीटर सोफा, दो राउंड टेबल, टीवी, अलमारी, लैंप लाइट, तीन कंप्यूटर और तीन रिवॉल्विंग चेयर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सेंट्रलाइज़्ड एयर कंडीशनर और झूमर से इसे सुसज्जित किया गया है।

प्रेस रूम में एक अतिरिक्त कक्ष भी तैयार किया गया है, जिसमें थ्री शीटर एक सोफा, दो सिंगल शीटर सोफा, आधुनिक महिला और पुरुष शौचालय, टीवी और 244 लीटर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर शामिल है। इसके अलावा, पत्रकारों की सुविधा के लिए एक पेंट्री एरिया भी बनाया गया है।

प्रेस रूम के मीटिंग हॉल को विशेष रूप से बेहतरीन और कार्यशील बनाया गया है। इसमें पत्रकारों के लिए लगभग 40 रिवॉल्विंग चेयर और यू-शेप का एक बड़ा टेबल बनाया गया है, जिसके नीचे प्रत्येक स्थान पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा, फ्री वाई-फाई की सुविधा और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है।

मीटिंग हॉल में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी की बड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं, साथ ही प्रेस रूम की दीवारों पर विधानसभा अध्यक्ष की पत्रकारों के साथ बातचीत की कुछ अन्य तस्वीरें भी सजाई गई हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने योगी सरकार और विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुराना प्रेस रूम अब पूरी तरह से आधुनिक और सुविधाजनक बन चुका है।

रिपोर्ट शेख फ़ैज़ूर रहमान.. 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »