Satyavan Samachar

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

योगी सरकार ने जारी किया निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरण का शासनादेश

शासनादेश जारी हाेते ही वितरित किये जाने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवार ने उठाया था निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का लाभ

हर वर्ष साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर वितरित किया जाता है निशुल्क एलपीजी सिलेंडर

लखनऊ, 17 अक्टूबर: योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थियों ने उठाया था लाभ
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था। वहीं इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

Report Saikh Faizur Rahman..

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »