Satyavan Samachar

ग्रीन कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सड़क, पार्क व झीलों का होगा कायाकल्प !

लखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त को कार्यालय स्थित सभागार में अवस्थापना विकास निधि की बैठक हुई। इसमें ग्रीन कॉरिडोर, सड़क, पार्क व जलाशयों आदि के विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 180 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लगभग 70 करोड़ रूपये से प्रस्तावित ग्रीन कॉरिडोर, जी-20 रोड व सरोजनीनगर क्षेत्र में यातायात सम्बंधी कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी। मोतीझील, बटलर झील, विराज खण्ड झील व जानकीपुरम के सेक्टर-ई में जलाशय के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए 26 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गये। विभिन्न चैराहों के सौंदर्यीकरण के लिए 6.2 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी, जिसमें लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कराये जाएंगे। शहर के विभिन्न स्थानों में सड़क निर्माण के लिए 16.52 करोड़ रूपये व नाली के लिए 4 करोड़ रूपये दिये गये।

विभिन्न स्थानों पर पार्क, ग्रीन बेल्ट व अयोध्या रोड स्थित शक्ति वन के अवशेष कार्यों के लिए 29 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये।

गोमती रिवर फ्रंट पर हाईमास्ट लाइटें व स्प्रिंक्लर लगवाने के लिए लगभग 10 करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गयी।

बैठक में सचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, मुख्य अभियंता अवनीन्द्र कुमार सिंह, अधिक्षण अभियंता नवनीत शर्मा समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »