Satyavan Samachar

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

पीड़ित ने लेखपाल पर 10 हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप, उपजिलाधिकारी ने दिया जांच का आदेश।

मार्टिनगंज- आजमगढ़

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के पारा गांव निवासी लालबहादुर पुत्र इनरू विश्वकर्मा ने हल्का लेखपाल गोबिंद सोनी को दस हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

मार्टीनगंज के पारा गांव में लालबहादुर और लालजीत विश्वकर्मा दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित लाल बहादुर ने बताया कि लालजीत विश्वकर्मा अपनी भूमिधरी को धारा 24 के अंतर्गत पत्थर गड्डी करवा लिए हैं। जिससे दो लठ्ठा दूर पीड़ित लाल बहादुर अपनी जमीन में मकान बनवा रहा था, जिसकी दीवार लगभग 8 फीट तक हो गयी है। इसी बीच लालजीत विश्वकर्मा हल्का लेखपाल की मिली भगत से लाल बहादुर के बन रहे मकान को रोकते हुए कहा कि ये मेरी जमीन है।

 

पीड़ित लाल बहादुर ने इसकी शिकायत मार्टीनगंज तहसील दिवस पर किया। जिस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी नन्दनी शाह ने हल्का लेखपाल को जांच का आदेश दिया। आदेश पर हल्का लेखपाल गोविन्द सोनी के यहां मौके पर गया और पीड़ित के परिजनों से बताया कि 10हजार रुपये की व्यवस्था करो एसडीएम महोदया से कह कर मकान बनवा दूँगा। लेखपाल की इस बात को सुनते ही लालबहादुर विश्वकर्मा ने वर्तमान उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज से लिखित शिकायत किया। लेखपाल पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने और गलत ढंग से मकान रोकने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज ने राजस्व निरीक्षक व एसएचओ सरायमीर को आदेशित किया कि हो रहे निर्माण कार्य को अवैध ढंग से न रोका जाय , वहीं रिश्वत लेने के मामले में उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल गोविंद सोनी पर लगे आरोपों की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »