Satyavan Samachar

अंडर 14 की राष्ट्रीय स्तर की रेसलर के साथ मारपीट , पिता को भी दी जान से मारने की धमकी ,, 

  रवि राजपूत जिला संवाददाता : औरैया दिबियापुर  थाना क्षेत्र के गांव शंकर पुर में एक जगह के मामले में कुछ लोगों ने पिता की गैर मौजूदगी में राष्ट्रीय स्तर की अंडर 14 की धावक के साथ मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई है ।यही नहीं उन्होंने रेसलर के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी है । पुलिस को दिए तहरीर में अखिलेश कुमार पुत्र कुंवर सिंह निवासी शंकरपुर थाना दिबियापुर ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है किसी तरह से वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा है लेकिन परिवारी जन आये दिन तंग करते रहते हैं। 12.06.2024 को समय करीब सुवह 10:30 बजे मेरी बेटी काजल उम्र 14 वर्ष जो राष्ट्रीय स्तर पर रेसलर में प्रतिभाग कर चुकी है ।इसको लेकर औरैया जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है घर के बाहर पुस्तैनी जमीन पर कुछ कार्य कर रही थी तभी गाँव के ही हाकिम सिंह, मुकेश कुमार आकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर बे‌टी के साथ उपरोक्त ने मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर में काफी चोटें आई है । इस बीच मेरी छोटी बेटी बिभा ने घर के बाहर निकल कर मारपीट को वीडियो बना लिया जिस पर उन्होने मोवाइल तोड़ दिया मारपीट के दौरान काजल के नाक से सोने का फूल भी गिर गया। मैं घर पर भी नही था जब आया तो पुलिस को सूचना दी। यही नहीं जब वह शाम के वक्त रामगढ़ से बाजार करके घर वापस लौट रहा था तो उपरोक्त सभी साथियों सहित एक राय होकर हाथों में धारदार हथियार लेकर जान से मारने की नियत से रास्ते में लग गये। लेकिन मुझे उसकी जानकारी हो गई तो मैं बगल के गाँव में रात भर रुका रहा और इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से वे लोग भाग गये। लेकिन बाद में दरवाजे पर आकर जान से मारने की धमकी दी । वही इस संबंध में चौकी इंचार्ज हरचंदपुर सुधीर कुमार भारद्वाज ने बताया पीड़ित की तहरीर पर लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »