Satyavan Samachar

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम

तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा अबैध खनन

गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन, बरवार, बरहुआ और सदर तहसील के जमुआड समेत कई ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित इलाकों में खनन माफियाओं का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बिना नंबर प्लेट वाले डंपर और ईंट भट्टों पर मिट्टी की सप्लाई खुलेआम हो रही है। ईंट व्यवसायी खनन माफियाओं से मिट्टी खरीदकर सरकार की रॉयल्टी बचा रहे हैं, जिससे यह अवैध काम और बढ़ गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इन डंपरों की वजह से स्थानीय सड़कों की हालत बदतर हो गई है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विकास और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के बावजूद प्रशासन की उदासीनता ने खनन माफियाओं को खुली छूट दे रखी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि किसी बड़ी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जाए।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप।

प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप गांव हरदी में भूमाफिया बताये गए प्रधान पर ग्रामीणों

Read More »

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल।

जमीन पर कब्जे का आरोप: सहजनवा में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट पर भी उठे सवाल फांट के मुताबिक हिस्से की जमीन पर कब्जे का आरोप,

Read More »