गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल
गीडा थाना क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट व स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा
गीडा सेक्टर 22 मे नोटिस के बाद भी संचालित है गोरखधंधा
अवध नगरी संवाददाता गोरखपुर जनपद में होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे गोरखधंधों पर लगाम लगाने में गोरखपुर पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक थाना प्रभारी सहित पांच चौकी इंचार्ज को बर्खास्त किया जा चुका है,
इसके बावजूद अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 22 में यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि जब कोई बड़ी घटना सामने आती है, तब पुलिस जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। वही अबैध रूप से देह व्यापार में लिप्त होटल की जांच करने गीडा थाने की पुलिस ने सेक्टर 22 में संचालित हो रहे महाराजा होटल की जांच किया और होटल के कुछ कागजात व डीवीआर अपने साथ ले गई और जांच में जुट गई पिछले करीब कई वर्ष से गीडा सेक्टर-22 में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान कई होटलों पर छापेमारी हुई, कुछ होटल संचालक जेल भी गए, लेकिन अब तक उन होटलों पर कोई कठोर और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, होटल दोबारा खुलेआम संचालित हो रहे हैं।वही देखा जाये तो होटल, स्पा व रेस्टोरेंट में इस तरह के अनैतिक कार्य किये जा रहे हैं वही कुछ लोगो का कहना है कि गीडा पुलिस के सहयोग से इस तरह के अनैतिक धंधो को संचालित किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संचालित हो रहे अबैध धंधो के कारोबारी अस्थानिय जिमेदारो को अच्छा खासा रकम मुहैया कराया जाता है जिससे इन कारोबारियों पर कोई अंकुश नहीं लग पाता है वही जब जिले में कोई घटना घटित होती है तो अस्थानिय प्रशासन थोड़ा सक्रिय हो जाता है और फिर सभी गोरख धंधे फिर सुचारू रूप से संचालित होने लगते हैं,हाल ही में औधोगिक विकास प्राधिकरण गिडा द्वारा, अवध होटल, महाराजा, ताज, क्राउन, बिगबॉस स्पा सेंटर समेत दर्जनों होटलो पर नोटिस जारी कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था वही कुछ दिनों बाद फिर से सभी होटल कारोबारी अपने गोरखधंधा को फिर से सुरू कर दिया गया और वही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अबैध कारोबार को रोकने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है वही इस विषय पर गिडा के एसीओ ने बताया कि सभी होटल कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया था और जल्द इन सभी पर बड़ी कार्यवाही करने के साथ पूरी तरह से बंद करा दिया जायेगा।
जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार