Satyavan Samachar

आजमगढ़: सूखी नहर में नर कंकाल देख मचा हड़कंप बना दहशत का माहौल।

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई। जब लोगों ने गांव के समीप से गुजरी सूखी नहर में एक नर कंकाल देखा। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फत्तनपुर गांव के पास से एक नहर गुजरी है। इस नहर के पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। वर्तमान में नहर में पानी नहीं है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे गांव का कोई व्यक्ति नहर के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसकी नजर एक नर कंकाल पर पड़ी। उसने गांव के अन्य लोगों को यह बात बताई। फिर क्या था देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तभी किसी ने फोन से इसकी जानकारी पवई पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पवई थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गए। नर कंकाल के पास खोपड़ी, टूटी हड्डियों के अलावा नीले रंग का लोअर व नीले रंग का ही कच्छा पड़ा था। नर कंकाल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह काफी पुराना था। थानाध्यक्ष पवई अनिल सिंह ने बताया कि नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नर कंकाल की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »