Satyavan Samachar

कंचौसी में प्रेशर पाइप खुलने से 30 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी पीछे आ रही एक मालगाड़ी को आउटर सिग्नल पर रोका गया

कंचौसी। औरैया
मंगलवार की सुबह 10 बजे रेलवे फ्रंट कॉरिडोर (डीएफसीसी)रेल रूट के कंचौसी स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग से कानपुर की ओर आ रही मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुल जाने से तकरीबन 30 मिनट तक दुश्वारी रही। मालगाड़ी रुकने से क्रासिंग से निकलने वाले वाहन जाम में फंसे। ट्रक-डंपर व स्कूली वाहन रहे। बमुश्किल यातायात सामान्य हो सका। इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी मंगलवार की सुबह 10 बजे कंचौसी स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग से निकल रही थी। प्रेशर पाइप खुल जाने से मालगाड़ी रुक गई। पीछे आ रही दो मालगाड़ीयो को आउटर सिग्नल पर 30 मिनट तक खड़ी रही।गेटमैन ने न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे को सूचना दी। क्रासिंग बंद होने से दोनों छोर पर खड़ा रहना पड़ा। गार्ड व लोको पायलट ने स्टेशन कर्मियों की मदद से प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई, इसके बाद पीछे खड़ी मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।इस बीच क्रासिंग पर जाम के हालात बने। 50 मिनट बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो सकी थी। 40 मिनट तक वाहन सवार जाम में फसे रहे।क्रासिंग बंद होने की वजह से जाम क्रासिंग रोड से नहरपुल तक जाम लगा रहा।चौकी पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह यातायात को सुचारू कराया जा सका। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी खड़ी रही

सुधिर सिंह राजपूत

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »