Satyavan Samachar

लोक सभा चुनाव एवं होली त्यौहार का समय नजदीक आते ही राठ कस्बा में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च..

जनपद हमीरपुर की कोतवाली राठ कस्बा मे लोक सभा चुनाव एवं होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ मे आ गई है। चुनाव और त्यौहार को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस ने कस्बे के पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया। लोक सभा चुनाव और होली त्यौहार का समय नजदीक आते ही कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह और आबकारी निरीक्षक रावेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ राठ कस्बा के पड़ाव, रानी लक्ष्मी बाई गेट, रामलीला मैदान, अंबेडकर चौराहा, उरई रोड, बारह खंभा, मुख्य बाजार होते हुए भीड़ भाड़ इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगो को भय मुक्त वातावरण में त्यौहार मानने और मतदान की अपील की गई। इस दौरान पुलिस ने यह संदेश दिया कि त्यौहार और चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी करते हैं या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगो को आदर्श आचार संहिता का पालन करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया। और आने वाले त्यौहार होली को शांति पूर्ण माहौल में मनाने की भी अपील की गई। इसके साथ साथ फ्लैग मार्च के दौरान लोगो से पुलिस प्रशासन की सहयोग की अपील की गई। कहा कि अपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

 यश्पाल सिंह बुन्देलखण्ड

 

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »