Satyavan Samachar

मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव में 241 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 103 विकास परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद
गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया

आज भारत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास की नित नई ऊँचाइयां
प्राप्त कर रहा, दुनिया में नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा: मुख्यमंत्री

उन्नाव साहित्यकारों तथा क्रांतिकारियों की भूमि

जनपद उन्नाव में स्थित उ0प्र0 पुलिस के ट्रेनिंग स्कूल का
नाम शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखा गया

प्रदेश सरकार सातन पासी किले के पुनरुद्धार के लिए
बड़ी कार्य योजना को आगे बढ़ाने का कार्य रही

उ0प्र0 विकसित होगा, तभी देश विकसित होगा, जब उन्नाव जैसे
जनपद विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे, तभी प्रदेश विकसित होगा

जनपद उन्नाव में उद्योग के लिए प्लेज पार्क
विकसित करने के लिए आज लखनऊ में इन्सेंटिव वितरित किया गया

प्रधानमंत्री जी ने देश की आजादी के महानायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने
के लिए आजादी के अमृत महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित किया

देश में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण, अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
आदि विभिन्न कार्य विकास की कहानी बयां कर रहे

प्रदेश की सभी सड़कों को फोर-लेन और
टू-लेन के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा

इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए गांव,
नगर निकाय तथा जनपद की अर्थव्यवस्था की रीढ़ का कार्य करेगा
लखनऊ: 13 मार्च, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नित नई ऊँचाइयां प्राप्त कर रहा है। आज भारत दुनिया में नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। हम सभी ने विगत 10 वर्षों में बदलते हुए भारत को देखा है। एक ऐसा भारत जो जाति, मत, मजहब, सम्प्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। आज हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जहां सुरक्षा, समृद्धि आजीविका तथा आस्था को सम्मान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद उन्नाव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर, काली मिट्टी में 241 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 103 विकास परियोजनाआंे का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मंे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सेतु निर्माण, विद्युत आपूर्ति, लघु उद्योग आदि से सम्बन्धित परियोजनाएं सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री जी ने इसके पूर्व, ग्राम चन्द्रिका खेड़ा में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत माता के अमर सपूत तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के भव्य स्मारक तथा मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को यहां पर सम्पन्न किया गया है। भारत माता के इस महान सपूत ने इसी गांव में एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेकर वर्ष 1935 में देश के झण्डे के साथ भारत की आजादी का उद्घोष किया तथा उन्नाव से लखनऊ जाकर रेजिडेंसी के पास झण्डे को फहराने का कार्य किया था। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी शहादत देकर भारत को स्वतंत्र कराने का कार्य किया। आज हम स्वतंत्र भारत में आजादी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे ही अनगिनत वीर योद्धाओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्नाव में स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्रेनिंग स्कूल का नाम भी शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखा गया है। प्रदेश सरकार सातन पासी किले के पुनरुद्धार के लिए बड़ी कार्य योजना को आगे बढ़ाने का कार्य रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्नाव हमेशा से उर्वरा भूमि रही है। यह साहित्यकारों तथा क्रांतिकारियों की भूमि है। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने इसी धरती से देश की स्वतंत्रता का बिगुल फूंका था। यह पं0 प्रताप नारायण मिश्र तथा महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, गया प्रसाद शुक्ल स्नेही, आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी, डॉ0 शिवमंगल सुमन, श्री भगवती शरण वर्मा, डॉ0 रामविलास शर्मा की तथा वर्तमान साहित्यकार के रूप में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित की धरती है। क्रांति तथा राष्ट्र की उपासना से लेकर साहित्य की उपासना यहां की उर्वरता को प्रदर्शित करती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री जी से लेकर गांव के प्रधान तक इस अभियान के साथ जुड़कर तथा आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं। जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा, तभी देश विकसित होगा और जब उन्नाव जैसे जनपद विकास की प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे, तभी प्रदेश विकसित होगा। उन्नाव तब विकसित होगा, जब चन्द्रिका खेड़ा जैसा गांव भी विकास की प्रक्रिया से जुड़ेगा। हर गांव तथा नगर निकाय आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में गरीबों को 05 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का कवर, आवास तथा निःशुल्क राशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार बहुत शीघ्र फैमिली आई0डी0 कार्ड जारी करने जा रही है। इसके अन्तर्गत 15 करोड़ लोगों का विवरण फीड किया जा चुका है। इससे सम्बन्धित अन्य कार्य भी किये जा रहे हैं। इसके अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ 100 प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बड़ी कार्ययोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। विगत 07 वर्षों में 06 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यह एक परिवर्तन है। पहले लोग गुण्डों तथा माफियाओं के डर से घर से बाहर नहीं निकलते थे। प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण सभी अपराधी गायब हो चुके हैं। प्रदेश में विकास हो रहा है तथा विरासत का सम्मान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश की आजादी के महानायकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित किया। हर घर में तिरंगा फहराकर वीर गुलाब सिंह लोधी के प्रति भी सम्मान व्यक्त करने का कार्य किया गया था। देश की स्वतंत्रता से पूर्व झण्डा फहराने पर सीने पर गोली खानी पड़ती थी। 140 करोड़ आबादी वाले भारत में हर घर में तिरंगा फहराकर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया गया। हम सभी को हर घर तिरंगा अभियान ने देश की स्वाधीनता के आनंद के साथ जोड़ने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना को देशवासियों के समक्ष रखा। विकसित भारत की संकल्पना के साथ पूरा देश आजादी के शताब्दी वर्ष महोत्सव से जुड़ेगा। हम सभी का संकल्प विकसित भारत होना चाहिए। भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक नागरिक के लिए पंचप्रण अपनाने की बात कही थी। इसमें आजादी के महान नायकों व देश के सुरक्षा बलों का सम्मान, गुलामी के अंशों को समाप्त करना, आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अहर्निश प्रयास करना, एकता और एकात्मकता के लिए कार्य करना तथा नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करना सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन तभी हो पाएगा, जब व्यक्ति का संविधान पर विश्वास होगा तथा उसके लिए देश सर्वोपरि होगा। जब हम इस लक्ष्य को लेकर कार्य करते हैं, तो देश आगे बढ़ता है। जिस ब्रिटेन ने लगभग 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया। आजादी के अमृत महोत्सव में भारत उस ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ। यह किसी भी देश के लिए गौरव की बात होती है। आजादी का अमृत महोत्सव आगामी 25 वर्षों की कार्ययोजना के लिए हम सब का आह्वान कर रहा है। अमृतकाल का द्वितीय वर्ष प्रारम्भ होने वाला है। इस दौरान हमें इस संकल्प के साथ आगे बढ़ाना है कि प्रधानमंत्री जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बने।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को विकसित भारत का शंखनाद करना है। विकसित भारत के विकसित प्रदेश के लिए आज हम सभी 241 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को लेकर उन्नाव जनपद में आए हैं। इसमें सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाढ़ अवरोध बनाकर किसानों को सुरक्षा प्रदान करना, गरीब कल्याण आज से सम्बन्धित विकास परियोजनाएं सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में जनपद उन्नाव में उद्योग के लिए प्लेज पार्क विकसित करने के लिए इन्सेंटिव वितरित किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास की गति निरन्तर आगे बढ़ती रहनी चाहिए। देश में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण, अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि विभिन्न कार्य विकास की कहानी बयां कर रहे हैं। प्रदेश की सभी सड़कों को फोरलेन और टू-लेन के साथ जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कोई सड़क नहीं छूटेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए गांव, नगर निकाय तथा जनपद की अर्थव्यवस्था की रीढ़ का कार्य करेगा। आज विकास तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिस उत्तर प्रदेश में कोई आना नहीं चाहता था, उस उत्तर प्रदेश में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए तथा एक वर्ष के अंदर ही प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा ग्राउण्ड बे्रकिंग सेरेमनी के माध्यम से साढ़े 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सेख फ़ैज़ुर रहमान

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »