Satyavan Samachar

₹5 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से बदलेगी सहारनपुर मंडल की तस्वीर ₹50 करोड़ से अधिक की 14 परियोनाओं से 10669 से अधिक रोजगारों का होगा सृजन

सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में उद्यमी लगा रहे ₹5435 करोड़ की परियोजनाएं

 मुजफ्फरनगर जिले में ₹2,811 करोड़ का निवेश, 1,420 रोजगार- सहारनपुर जिले में ₹1,314 करोड़ का निवेश, 7,249 रोजगार

शामली जिले में ₹1,310 करोड़ का निवेश, 2,000 रोजगार

लखनऊ, 4 मार्च। प्रदेश में ₹10 लाख करोड़ के निवेश धरातल पर उतारे जा चुके हैं। गत माह आयोजित हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के बाद प्रदेश के सभी 18 मंडलों में बड़े पैमाने पर निवेश को धरातल पर उतारा गया है। हजारों करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं से मंडलों में न केवल उद्योग का वातावरण बनेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के नौजवानों को नौकरी की तलाश में प्रदेश से बाहर न जाना पड़े, ऐसे में राज्य के विभिन्न मंडलों में हो रहे हजारों करोड़ रुपए के निवेश से नई उम्मीद जगी है।

बात करें सहारनपुर मंडल की तो इसमें शामिल तीन जिलों, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में ₹50 करोड़ से अधिक की 14 बड़ी परियोजनाओं पर सबकी निगाहें टिकी हैं। ₹5435 करोड़ की ये परियोजनाएं अपने साथ 10 हजार से अधिक रोजगार भी लेकर आ रही हैं। इन परियोजनाओं में इथनॉल प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, विद्युत ट्रांसमिशन, प्राइवेट इंडस्ट्रियल प्लांट, वुडेन हैंडिक्राफ्ट, होटल इंडस्ट्री, डिस्टलरी और सरिया निर्माण जैसे उद्योग शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर जिले में सर्वाधिक निवेश
जीबीसी 4.0 के जरिए सहारनपुर मंडल अंतर्गत तीनों जिलों में मुजफ्फरनगर जनपद में सर्वाधिक निवेश धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। 50 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली पांच परियोजनाओं से ₹2,811 करोड़ का निवेश धरातल पर उतर रहा है। इससे 1,420 रोजगार सृजित होंगे। मुजफ्फरनगर में जो बड़े उद्योग समूह निवेश कर रहे हैं उनमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में जीसी इंडिया सॉल्यूशन प्रा.लि. की ओर से ₹1480 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, इससे लगभग 500 रोजगार सृजित होंगे। इसी प्रकार दीपावली पूजा बॉक्स निर्माण के लिए रेशु एडवर्टाइजिंग प्रा.लि. की ओर से ₹600 करोड़ का निवेश हो रहा है, जिससे 150 रोजगार सृजित होंगे। वहीं वुड बेस्ड प्रॉडक्ट मैन्यूफैक्चरिंग में सप्तम डिकोर प्रा.लि. की ओर से ₹301 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 300 रोजगार सृजित होंगे। वहीं टीएमटी सरिया निर्माण के लिए स्वरूप स्टील इंडस्ट्री प्रा.लि. की ओर से ₹270 करोड़ का निवेश किया गया है। इससे 325 रोजगार के अवसर बनेंगे। इसके अलावा डिस्टलरी निर्माण के लिए अल्कोबुल्स लि. ने ₹160 करोड़ का निवेश किया है, जिससे 145 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सहारनपुर में सबसे ज्यादा रोजगार
सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में से मुख्यालय जनपद यानी सहारनपुर में सर्वाधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। यहां ₹1,314 करोड़ की परियोजनाओं से 7249 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ₹50 करोड़ से अधिक की चार परियोजनाएं यहां मूर्त रूप ले रही हैं। इनमें लकड़ी के हैंडिक्राफ्ट के एक्सपोर्ट के लिए सहारनपुर हैंडिक्राफ्ट डेवलपमेंट सेंटर की ओर से ₹604 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 2000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसी प्रकार पुलत्स्य इंडस्ट्रियल पार्क लिमिटेड की ओर से प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क के लिए ₹500 करोड़ का निवेश किया गया हे। इससे 5000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसी के साथ कॉमर्शियल प्लॉट डेवलपमेंट के क्षेत्र में कॉस्मोस इन्फ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा.लि की ओर से ₹130 करोड़ का निवेश किया गया है, जिससे 150 रोजगार सृजित होंगे। वहीं सीबीजी प्लांट के लिए सिनर्जी टेलटेक प्रा.लि. की ओर से ₹80 करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे तकरीबन 100 की संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

शामली में दो हजार नौकरियां देंगी ये पांच परियोजनाएं
सहारनपुर मंडल के तीसरे जिले शामली में भी निवेशकों ने रुचि दिखाते हुए ₹1,310 करोड़ का निवेश किया है। ₹50 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली पांच कंपनियों के जरिए शामली में दो हजार नौकरियों के अवसर सृजित होंगे। इनमें पेपर एंड पेपर क्रेप्ट के क्षेत्र में सिक्का पेपर प्रा.लि. की ओर से ₹400 करोड़ का निवेश किया गया है, यहां 300 की संख्या में रोजगार का सृजन होगा। इसी प्रकार ज्ञानचेतना एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए ₹300 करोड़ का निवेश किया गया है, यहां 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं 400केवी मेरठ-शामली डीसी लाइन बिछाने के लिए मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. की ओर से ₹165 करोड़ का निवेश किया जाएगा, इसके लिए 50 की संख्या में रोजगार सृजित होगा। इसके अलावा इथनॉल प्लांट के लिए सुपीरियर बायोफ्यूल्स प्रा.लि. की ओर से ₹125 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे 350 लोगों को काम मिलेगा। यही नहीं रेडिसन पैलेस ग्रुप की ओर से ₹110 करोड़ से होटल का निर्माण होगा, जहां 100 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »