Satyavan Samachar

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करोड़ो की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जौनपुर: भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग केबिनेट मंत्री नितिन गडकरी जिले बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में लगभग दोपहर 2.30 पर पहुंचे।जहां पहले से उपस्थित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, यूपी सरकार के मंत्री गिरीश यादव,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित मंच पर मौजूद विधायकों ने माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।सर्वप्रथम नितिन गडकरी के साथ पहुंचे यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया।उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बटन दबाकर 10 000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मंच से बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि जौनपुर जनपद के लिए यहां की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी मुझसे लगातार मिलती रही है और उन्होंने जिले के लिए कई प्रस्ताव दिए है।तथा यूपी सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने भी जनपद के कार्यो के लिए प्रस्ताव दिये।आज मैं जौनपुर आया हूं और जौनपुर के राज्यमार्गो व बाई पास मार्ग के लिए 10,000 करोड़ स्वीकृत हुए है।ऐसा पहली बार हुआ है कि जौनपुर जिले के सड़को के विकास के लिए इतना रुपया स्वीकृत हुआ है।

उत्तर प्रदेश में 2014 से 2024 के अंत तक लाखो करोड़ खर्च करके सड़के बनी है।जौनपुर में खेतासराय, शाहगंज, अकबरपुर में बाई पास निर्माण होगा।मडियाहू में चार लेन बाई पास का निर्माण।गोमती नदी पर चार लेन पुल का निर्माण होगा।पूरे जनपद में चार लेन सड़को का जाल होगा।आने वाले समय मे जौनपुर से अयोध्या मात्र दो घंटे का सफर होगा।
इसके साथ जौनपुर जिले के लिए सिटी स्टेशन रोड पर चौड़ा सर्विस रोड देने तथा मुगरबादशाह पुर में बाजार के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट तथा अन्य सौंदर्यीकरण का वादा किया।

नितिन गडकरी का किसानों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भारत का किसान अन्न दाता ही नही अब ऊर्जा दाता के नाम से पहचाना जाता है।किसान पराली से इथेनॉल का निर्माण करके बायो फ्यूल बना रहा है जिससे इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों का जल्द ही प्रगोग की जाएगी।साथ ही कहा कि किसान कर्ज़ा मुक्त होना चाहिए।केवल स्मार्ट सिटी ही नही बल्कि स्मार्ट गांव भी बनाना चाहिए।
जौनपुर के बहुत से लोग मुम्बई में रहते है लेकिन अब हम मुंबई की तरह ही जौनपुर को भी बनाने जा रहे है।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »