Satyavan Samachar

ईंट/भठ्ठा पर कुछ मजदूरों को भठ्ठा मालिक बन्धक बनाकर कराया मजदूरी !

बन्धुआ श्रम की रोकथाम के क्रम में उपश्रमायुक्त शशिकान्त पाण्डेय आजमगढ़ ने प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू को जरिये दूरभाष सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र तरवां के ग्राम टंडवा जनपद आजमगढ़ में एस0एन0एस0 मार्का ईंट/भठ्ठा पर कुछ मजदूरों को ईंट/भठ्ठा मालिक अजीत सिंह पुत्र अंम्बिका सिंह द्वारा बन्धक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकंग यूनिट व श्रम विभाग की संयुक्त टीम व उपजिलाधिकारी मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा ग्राम टंडवा थाना क्षेत्र तरवां जनपद आजमगढ़ पहुंच कर एस0एन0एस0 मार्का ईंट/भठ्ठा से 08 पुरुष व 07 महिला (कुल 15 महिला/पुरुष) मजदूरों को बन्धुआ श्रम से मुक्त कराया गया । मौके पर अवमुक्त कराये गये महिला/पुरुष मजदूरों को ईंट/भठ्ठा मालिक द्वारा मजदूरी व किराया-भाड़ा कुल 6000/- रुपये नगद दिलवाया गया तथा निजी वाहन से उक्त मजदूरों को उनके घर पीलीभीत तथा बरेली वापस भेजा गया । मौके पर उपश्रमायुक्त द्वारा उक्त ईंट/भठ्ठा मालिक अजीत सिंह पुत्र अंम्बिका सिंह नि0 मेरूपुर पोस्ट टंडवा तहसील मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया । संयुक्त टीम द्वारा भट्ठा मालिक/ सेवायोजकों को भविष्य में बन्धुआश्रम न कराने हेतु हिदायत दिया गया ।

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »