Satyavan Samachar

दिवियापुर प्रीमियम लीग सीजन-2(D.P.L.) अपडेट !

अरविंद कुमार औरैया संवाददाता :

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फफूंद मॉयटी लायन्स ने डिटेक वारियर्स को हराया।

फफूंद के कप्तान राहुल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पारी की शुरुआत करने उतरे फफूंद के ओपनर बल्लेबाज सुमित व भानू पॉल ने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाँच ओवरों 69 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिये और दो विकेट भी गंवाये।

15 ओवरों में फफूंद की टीम ने 8 विकेट खोकर 150 रन बनाये।
फफूंद के ओपनर बल्लेबाज भानू ने 16 गेंदो में 43 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिटेक वारियर्स के ओपनर बल्लेबाज विक्का व नन्दी ने फफूंद के गेंदबाजों पर जमकर रन बटोरे,और पावरप्ले में बिना विकेट खोए स्कोरबोर्ड पर 60 रन जोड़ दिए।

अंत मे डिटेक को 20 गेंदो में जीत के लिए 34 रन चाहिए थे,मगर उनके पांच बल्लेबाज पवेलियन पहुँच चुके थे,
इसी दौरान मैच मे तकनीकि प्रॉब्लम के चलते कुछ बाधा उत्पन्न हुई,जिससे खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कत होने लगी।

और अंत मे डीसीसी की मैनेजमेंट टीम द्वारा डकवर्थ लुइस पध्दति का इस्तेमाल करते हुए फफूंद मॉयटी लायंस को यह मैच जीता घोषित कर दिया गया।

इस जीत के साथ फफूंद मॉयटी लायंस ने अपना फाइनल का टिकट पक्का किया।

वहीं कल रशियन फाइटर और दिवियापुर सुपर पॉवर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »