Satyavan Samachar

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

टूटी सड़क के कारण सवारियों से भरा ऑटो तालाब में गिरा

नुमाइश मैदान से आगे दरगाह के पास टूटी सड़क क्रॉस करते समय हुआ हादसा। छोटे बच्चों को राहगीरों ने पानी से बाहर निकला देरी होने पर हों सकती थी अनहोनी।

सुधीर सिंह राजपूत औरैया संवाददाता:

फफूंद/औरैया।
दिबियापुर से सवारी लेकर फफूंद आरहा ऑटो नगर के नुमाइश मैदान के पास पहुचते ही टूटी हुई सड़क के कारण अनियंत्रित होकर बगल तालाब में जा गिरा l ऑटो में बैठी पांच सवारियां पानी मे गिरकर भीग गई। गलीमत रही की किसी को कोई चोट नही आई।

नगर स्थित नुमाइस मैदान से दरगाह जाने वाली सड़क तालाब के किनारे टूटी हुई है। सड़क सकरी होने के कारण वहां से वाहनो का क्रास होना या ओबरटेक करना मुश्किल होता है गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे दिबियापुर से सवारी लेकर आरहा ऑटो नगर के नुमाइश मैदान से आगे दरगाह के दरगाह के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से दूसरा ऑटो आ जाने के कारण चालक ने उसे जगह देने के लिए अपना ऑटो तालाब की औऱ किया जिससे ऑटो टूटी हुई सड़क के कारण अनियंत्रित होकर तालाब मे जा गिरा जिससे उसमे बैठी सवारियां जिसमे परी आठ वर्ष, माहिर अदा खान 14 वर्ष निवासी मोहल्ला बाबा का पुरवा फफूंद जो दिबियापुर में स्कूल से वापस घर जारही थी। व दिबियापुर निवासी कमलेश कुमार, डोरीलाल, शशि तथा उनके साथ एक सात साल का बालक ऑटो मे बैठा था यह लोग दिबियापुर से बकेबर शादी में शामिल होने जारहे थे, ऑटो के तालाब मे गिर जाने से उसमे बैठी सवारियां औऱ बच्चे पानी मे गिर गए राहगीरो ने आनन फानन बच्चों को पानी से बाहर निकाला दोनों बच्चे ठंड लगने से थर थर काँप रहे थे । यदि बच्चों को तुरंत पानी से बाहर नहीं निकला जाता तो कोई अनहोनी घटना भी हों सकती थी । ऑटो चालक ने पानी मे भीगी सवारियों की औऱ कोई ध्यान न देते हुए अपना ऑटो तालाब से निकलने मे व्यस्त हो गया ।

और बच्चे भी उसमें गिर गए जबकि बच्चों को बड़ी मुसीबत से बाहर निकल गया!

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक।

ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर और चोरों का आतंक सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मझौरा में हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू यादव ने अपने साथी

Read More »

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण।

कोतवाली औरैया व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार व एक बालअपचारी पुलिस अभिरक्षा

Read More »

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद।

जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर कमलेश कुमार पाल हो गए शहीद। शहादत की खबर पहुंचते ही बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव डहरियापुर

Read More »