Satyavan Samachar

आजमगढ़ थाना अहरौला लूट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार !

आवेदक गेदालाल पुत्र राजपाल सिंह निवासी काजिमाबाद थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ ने एक लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 25/26.11.2023 की रात्रि लगभग 11 बजे मै अपनी दुकान (खजला) जो दुर्वाषा ऋषि आश्रम के पास गजड़ी ग्राम मे है पर सो रहा था तभी अतुल यादव S/O तिलक धारी यादव व प्रिंस यादव S/O गोरख यादव निवासीगण महुआरा व सुरजीत यादव S/O हरीराम यादव निवासी समसाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व कुछ अज्ञात व्यक्ति मेरे दुकान पर मोटर साइकिल से आये । मै और मेरा परिवार सोये हुए थे तभी हमसे कहने लगे कि मुझे ताजा खजुला बनाकर दो , मैने मना किया तो गाली देते हुए मारने लगे तथा पूर्व मे बनाया गया खजुला जो थार स्टील मे रखा गया था उसे जबरदस्ती हम लोगो से लूट कर लेकर चले गये तथा हम लोगो को जान मारने की धमकी दिये कि कही कहोगे तो तुम लोगो को गोली से मार दूंगा आवेदक की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 395/23 धारा 392/323/504/506 भादवि बनाम 1. अतुल यादव पुत्र तिलकधारी यादव 2. प्रिंस यादव पुत्र गोरख यादव निवासीगण महुआरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 3. सुरजीत यादव पुत्र हरीराम यादव निवासी समसाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व कुछ अज्ञात व्यक्ति के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 पवन कुमार सिंह के सुपुर्द हुयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
दिनांक 26.11.2023 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे , व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सुरजीत यादव पुत्र हरीराम यादव निवासी ग्राम समशाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष 2. प्रिंस यादव पुत्र गोरख यादव निवासी महुआरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष को महलिया पश्चिमपट्टी ईट भट्टा के पास समय करीब 14.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से मोटर साइकिन नम्बर UP50BW8154 ( हिरो स्पीलेडर प्लस ) बरामद हुयी, कागजात मांगा गया तो नही दिखा सके जिसे धारा 207 MV ACT मे सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 395/2023 धारा 392/323/504/506/411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. सुरजीत यादव पुत्र हरीराम यादव निवासी ग्राम समशाबाद थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष
2. प्रिंस यादव पुत्र गोरख यादव निवासी महुआरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास सुरजीत यादव..
1-मु0अ0सं0 119/2018 धारा 147/323/341/427/504 भादवि थाना अहरौला आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, व0उ0नि0 पवन कुमार सिंह, का0 नीरज कुमार व का0 प्रदीप यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »