Satyavan Samachar

नहीं हट सका रास्ते के बीच में स्थित पेड़ आवागमन में हो रही है परेशानी

सब ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर:

जलालपुर अम्बेडकर नगर। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद भी रास्ते की बीच स्थित नीम का पेड़ न हटने से ग्रामीणों में निराशा व्याप्त है। जिसको लेकर ग्रामीण व ग्राम प्रधानों द्वारा कई बार तहसील दिवस में शिकायत की गई। प्रकरण जलालपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जैनापुर का है । उक्त गांव में मार्ग का निर्माण हो रहा है जिसके बीच में एक नीम का पेड़ है पेड़ की होने की वजह से लोगों की ट्रैक्टर व अन्य बड़े वाहन गांव में नहीं जा सकते हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से गुहार लगाई इसके बावजूद भी पेड़ नहीं हट पा रहा है । जबकि इस मामले की शिकायत होने के बाद तहसील अधिकारियों द्वारा कई बार जांच की गई लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं निकल सका है। सूत्रों की माने तो इस मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं एक पक्ष मार्ग से पेड़ को हटवाना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष कतई इस पेड़ को मार्ग से नहीं हटना देना चाहता जिसके चलते यह मामला अधर मे लटका हुआ है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »