Satyavan Samachar

इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महा सचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

इटावा सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बयान पक्का तालाब स्थित केके डिग्री कालेज में सरदार पटेल की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवम राज्यसभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव ने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में केरल में ईसाई सम्मेलन में हुए बम ब्लास्टों पर रेल मंत्री अनुराग ठाकुर के
हमास द्वारा हमला कराए जाने की आशंका के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा इन लोगों को केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी जो सयम होना चाहिए नहीं है सभी जांच एजेंसियां संस्थाएं इनके हाथ में लेकिन इसकी जांच केसे होगी जब खुद सरकार के महत्वपूर्ण मंत्री इस तरह से पहले ही बयान देने लगेंगे तो क्या फिर इसकी जांच निष्पक्ष हो सकती है ऐसे बयान देने ही नहीं चाहिए यह लोग देश हित की बात ही नहीं करते हैं उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर केंद्र सरकार के उनके विचारों एवम रास्ते पर सरकार के चलने से सवाल पर कहा यदि यह लोग सरदार पटेल के रास्तों पर चलते तो आज देश सोने का हो गया होता, यह तो सरदार पटेल के पैर की धूल के बराबर भी नहीं है गाजियाबाद में छात्रा के साथ छेड़खानी में उसके मौत हो जाने के मामले पर उन्होंने कहा की इस राज्य में महिलाओं और छात्राओं का जीना दुभर हो गया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, कुछ लोग और अधिकारी मुख्यमंत्री से जुड़े हुए है जो गलत सूचनाएं उन्हे देते है हकीकत उन तक जाने ही नहीं देते है आरोपी के एनकाउंटर करने से सवाल पर कहा की एनकाउंटर कोई सलूशन नही है किसी को यदि पकड़कर मार दिया जाए तो वो भी हत्या है आजम खा द्वारा अपनी जान को खतरा होने के सवाल पर रामगोपाल ने कहा की सही कहा आजम खां के साथ जितना अत्याचार हो रहा है कभी किसी पॉलिटिकल आदमी के साथ ऐसा नहीं हुआ है मीडिया द्वारा आजम खा के एनकाउंटर कराए जाने के सवाल पर कहा यदि उनका एनकाउंटर हुआ तो देश में वो होगा जिसकी कभी कल्पना भी नही की जा सकती केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2024 में वोट डालने के बराबर कुएं में वोट डालने जैसा है के सवाल के जवाब में रामगोपाल यादव ने कहा जो बुद्धिहीन लोग होते हैं वह ऐसे ही बात करते हैं सपा PDA की साइकिल यात्रा पर उन्होंने कहा यह यात्रा पूरे इंडिया को मजबूत करने के लिए है

 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »