Satyavan Samachar

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शिक्षको ने दिखाई प्रतिभा

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल औरैया में प्राचार्य श्री गंगा सिंह राजपूत के निर्देशन में आज सोमवार को जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । जिसकी प्रमुख थीम थी मेरा माटी मेरा देश। प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु जनता महाविद्यालय से डॉक्टर श्रीप्रकाश यादव प्रोफेसर एवं डॉक्टर शशी पालीवाल असिस्टेंट प्रोफेसर तथा डॉ शशि शेखर मिश्र प्रवक्ता श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल को निर्णायक मंडल की भूमिका हेतु आमंत्रित किया गया था । मूल्यांकन के मुख्य बिंदु प्रतुतिकरण से लेकर उसकी रोचकता तथा विषय वस्तु से लेकर उसी शैली पर आधारित था। यह प्रतियोगिता दो वर्गों प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के वर्ग में आयोजित की गई थी। प्राचार्य जी एस राजपूत ने सभी शिक्षकों का उत्साह वर्धन हेतु सभी विजेता शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिह्न प्रदान किए तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता कॉर्डिनेटर राम नरेश राजपूत प्रवक्ता एवम् अखिलेश दुबे प्रवक्ता सहित संस्थान के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

।।।।सुधीर सिंह राजपूत औरैया ब्यूरो चीफ।।।।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »