Satyavan Samachar

बाइक सवार दूध विक्रेता पर रास्ते में घात लगाकर किया गया हमला

औरैया।

अछल्दा थाना क्षेत्र के एक दूध विक्रेता बाइक सवार पर रात्रि में घर जाते समय रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने डंडा मार कर बाइक गिराने का प्रयास किया गया लेकिन दूध विक्रेता किसी तरह बाइक भाग ले गया हमले से उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पीड़ित दूध विक्रेता ने पुलिस से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वासती वंशी निवासी पिंटू राजपूत दूधिया पुत्र रामसिंह राजपूत ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह दूध की बिक्री करता है वही उसकी अछल्दा कस्बे के नहर पुल पर चाय की दुकान भी है बीती रात वह चाय की दुकान बंद कर अपने गांव बाइक से वापस जा रहा था तभी रात्रि लगभग 10 बजे नहर पटरी पुरवा भदौरिया गांव के सामने रास्ते में मुंह पर काला कपड़ा बांधे खड़े दो अज्ञात हमलावरों ने डंडों से उसके ऊपर हमला कर उसे गिराने का प्रयास किया लेकिन डंडा लगने के बावजूद भी वह बाइक भगा ले गया अराजक तत्वों के हमले से उसकी बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित दूध विक्रेता की शिकायत पर अछल्दा थाना पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »