Satyavan Samachar

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर….

सुधिर सिह ब्योरो औरैया : 

औरैया 26 नवंबर 2023- माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य द्वारा न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं मौलिक कर्तव्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया तथा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारियों को प्रस्तावना का वाचन करवाकर शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है तथा अन्य समस्त कानूनों की जननी है जिसमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। अधिकार एवं कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं तथा साथ-साथ चलते हैं हमें संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी सम्यक पालन सुनिश्चित करना चाहिए।
उक्त आयोजन में जनपद न्यायाधीश ग्रीन कुमार वैश्य, मनराज सिंह विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट, संजय कुमार सिंह अपर जिला जज द्वितीय, सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, निधि सिसोदिया सिविल जज सीडी, स्वाति चंद्रा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रवीण कुमार सिविल जज जूडी तथा समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे और संगोष्ठी में अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »