Satyavan Samachar

विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष में बढ़े आजमगढ़ में हत्या के मामले

आजमगढ़ में फूलपुर कोतवाली के बरौली गांव में सोमवार की रात 8:30 बजे के करीब हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट में पाबंद अपराधी की किसी ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी, जब वह गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास टहल रहा था, हत्या की सूचना मिलते ही एसपी ट्रैफिक व एसपी ग्रामीण के अलावा एसओजी टीम के साथ ही साथ भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई, जानकारी के मुताबिक किसी ने फोन करके हिस्ट्रीशीटर बेलाल को गांव के बाहर ट्यूबवेल पर बुलाया था, इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है वही मृतक के परिजन ने गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, वहीं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हत्या करने वाले की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, मारे गए अपराधी के ऊपर गोकशी के अलावा गैंगस्टर लग चुका था, और कुछ दिन पहले मारे गए युवक की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट भी खोली थी, फूलपुर कोतवाली के बरौली निवासी बेलाल कुरैशी (24) पुत्र मुस्तकीम अपने घर से 3 सौ मीटर की दूरी पर खेत के ट्यूबेल का पास टहल रह था, उसी समय अज्ञात ने गोली मार कर हत्या कर दी । हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है कि किस कारण से मृतक बेलाल की हत्या हुई है, मृतक बेलाल की माँ का रो रो बुरा हाल हो गया । मृतक का एक साल पहले शादी हुई थी । मृतक बेलाल 6 भाइयों में चौथे नम्बर पर था ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »