Satyavan Samachar

जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

BREAKING NEWS AURAIYA:

जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय जी ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मतदान ही हमारे भाग्य को तय करता है अच्छे उम्मीदवार को चुनाव में चुनते हैं तो हमें एक अच्छी सरकार प्राप्त होगी अन्यथा एक भ्रष्टाचार युक्त तंत्र को हम प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ शशि शेखर मिश्र ने कहा की यदि हमें लोकतंत्र की रक्षा करनी है तो मतदाता को सदैव सचेत रहना होगा उसे विभिन्न प्रलोभनों से दूर रहते हुए मतदान करना होगा। इस अवसर पर विद्यालय में
चित्रकला, भाषण तथा वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इसके साथ ही विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली भी निकाल कर सभी को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया। इन समस्त कार्यक्रमों का संचालन एवं संयोजन डॉ शशि शेखर मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ मुख्यतः विजय शंकर राजपूतनवीन तिवारी, ऋषभ पाण्डेय, विजय दुबे आदि उपस्थित रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »