Satyavan Samachar

बिधूना कोतवाली के अंदर जमें व इर्द गिर्द अक्सर मंडराते दिखते दलाल फर्जी एसओजी दरोगा बनकर दलाली करने वाला भी अक्सर आता था कोतवाली

सुधीर सिंह ब्यूरो चीफ औरैया:

बिधूना-औरैया। बिधूना कोतवाली के अंदर इन दिनों अक्सर तथाकथित दलाल कुर्सियों पर जमकर अपने सांठगांठ वाले चहेते पुलिस कर्मियों के साथ गुफ्तगू करते तो नजर आते ही है। वहीं दूसरी ओर तमाम बहुचर्चित दलाल कोतवाली गेट के इर्द-गिर्द भी अक्सर मंडराते दिखते हैं। यही नहीं कोतवाली के समीप पुलिस का एक दलाली का ऐसा अड्डा भी आजकल क्षेत्र में खूब चर्चाओं में बना हुआ है, क्योंकि अक्सर इसी अड्डे पर पुलिसकर्मियों की तथाकथित दलालों से अक्सर गुफ्तगू होती नजर आती है। हालांकि पुलिस ने दलालों से सांठगांठ के आरोपों को निराधार बताया है।
इन दिनों आलम यह है कि कोतवाली में कुछ ऐसे बहुचर्चित चेहरे भी सम्मान पाते नजर आ रहे हैं जो कभी पुलिस की परछाई देखकर भी बचकर दूर भागते थे। इन दिनों चंपा नामक एक तथाकथित व्यक्ति के अक्सर कोतवाली में मौजूद रहने और कोतवाली के पुलिस कर्मियों द्वारा उसे अधिक तरजीह दिए जाने के साथ उसी के माध्यम से तमाम लोगों की शिकायतों का समाधान कराए जाने की चर्चाओं को लेकर भी पुलिस की नियत पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि फर्जी एसओजी दरोगा बनकर ठगी करने वाला आरोपी अक्सर बिधूना कोतवाली में कुर्सियों पर बैठकर पुलिस कर्मियों से गुफ्तगू नजर आता था और इस पर सवाल भी उठ रहे थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया आखिरकार कई लोगों की शिकायतों पर रविवार को फर्जी एसओजी दरोगा को पूंछताछ के लिए पुलिस द्वारा कोतवाली में बैठाया ही गया। अब देखना यह है कि दलालों पर शिकंजा कसेगा या फिर इस पर पर्दा ही पड़ा रहेगा यह कह पाना कठिन है।हालांकि पुलिस ने दलालों से सांठगांठ के आरोपों को निराधार बताया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »