#lucknow - Satyavan Samachar https://satyavansamachar.com Latest News | Breaking News | Live News Sat, 14 Mar 2026 09:54:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://satyavansamachar.com/wp-content/uploads/2026/02/cropped-Image-2026-02-32x32.jpeg #lucknow - Satyavan Samachar https://satyavansamachar.com 32 32 दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान। https://satyavansamachar.com/archives/9476?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=inspector-recruitment-exam-today-5280-candidates-will-try-their-luck-in-auraiya-administration-has-tightened-security https://satyavansamachar.com/archives/9476#respond Sat, 14 Mar 2026 09:53:53 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9476 दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनपद औरैया में आज आयोजित हो […]

The post दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान

जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने भी परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जनपद औरैया में आज आयोजित हो रही दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 5280 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

कंट्रोल रूम से CCTV कैमरों के जरिए सभी केंद्रों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में नकल या अव्यवस्था की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाए।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट औरैया मोहम्मद शकील 

The post दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9476/feed 0
प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज https://satyavansamachar.com/archives/9470?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=9470 https://satyavansamachar.com/archives/9470#respond Thu, 12 Mar 2026 13:25:13 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9470 प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट   थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासिनी प्रियंका गुप्ता पुत्री चन्द्रभान गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा […]

The post प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

 

हरपुर-बुदहट

 

थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासिनी प्रियंका गुप्ता पुत्री चन्द्रभान गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासिनी प्रियंका गुप्ता पुत्री चन्द्रभान गुप्ता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 मार्च को दोपहर 11 बजे के करीब हमारे गांव के ही राज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़ ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसाकर भागने के लिए विवश करने लगा, जब मैंने उसके साथ भागने से इंकार कर दिया तो वह मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर जान-माल की धमकी देने लगा।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राज गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार

The post प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9470/feed 0
कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ। https://satyavansamachar.com/archives/9462?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=shri-rudra-mahayagya-started-with-kalshayatra https://satyavansamachar.com/archives/9462#respond Tue, 10 Mar 2026 04:36:00 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9462 कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा शुरू हुई।        कलशयात्रा डीह बाबा स्थान परिसर परमेश्वरपुर से हर्षोल्लास पूर्वक गाजा बाजा के साथ प्रारंभ होकर बिसुनपुरा, […]

The post कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

 

हरपुर-बुदहट

        कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा शुरू हुई।

       कलशयात्रा डीह बाबा स्थान परिसर परमेश्वरपुर से हर्षोल्लास पूर्वक गाजा बाजा के साथ प्रारंभ होकर बिसुनपुरा, घोठवां, बुदहट, चौरसिया चौराहा होते हुए पर्यटक स्थल बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में स्थित सरोवर से श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापस यज्ञ स्थल पर आईं। तत्पश्चात मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य ऋषि जी महाराज श्रीधाम अयोध्या ने विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कराया। इसके बाद श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के रहस्यों एवं इसके श्रवण के महत्व के विषय में बताते हुए आचार्य ऋषि जी महाराज ने कहा कि श्री रुद्र महायज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान शिव की पूजा और आराधना की जाती है। यह यज्ञ आध्यात्मिक विकास, शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। रुद्र महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं हवन कुंड में आहुतियां दी जाती है।

    इस अवसर पर कथा वाचक श्री रघुबर दास जी महाराज उर्फ रणविजय नाथ योगी श्रीधाम अयोध्या, यज्ञाचार्य आचार्य ऋषि जी महाराज, शिवेश कुमार शुक्ल, राम उजागिर शुक्ल,ग्राम प्रधान रामानन्द निषाद, रामनाथ यादव, संजय कुमार चौधरी , पुजारी शुक्ल महेन्द्र शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

The post कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9462/feed 0
दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही। https://satyavansamachar.com/archives/9459?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=gida-police-bowed-down-before-the-bullies-and-no-action-was-taken-even-after-two-weeks https://satyavansamachar.com/archives/9459#respond Tue, 10 Mar 2026 04:31:45 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9459 दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था विवाद गीडा पुलिस के संरक्षण प्राप्त होने से वन माफियाओं का बढ़ा मनोबल गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम उष्का निवासी रामविलास त्रिपाठी (पुत्र स्व. राम नारायण त्रिपाठी) ने अपने […]

The post दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही

कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था विवाद

गीडा पुलिस के संरक्षण प्राप्त होने से वन माफियाओं का बढ़ा मनोबल

गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम उष्का निवासी रामविलास त्रिपाठी (पुत्र स्व. राम नारायण त्रिपाठी) ने अपने गाटा संख्या 133/2 पर लगे पुराने गूलर के पेड़ को लेकर विवाद की शिकायत दर्ज कराई थी। रामविलास ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को सोनू सिंह, बृजेश मोहन उर्फ गोलू, जयराम सिंह और जगदीश सिंह उनके घर आए और पेड़ की दो डाली काटने की अनुमति मांगी।
रामविलास ने व्यावहारिकता दिखाते हुए दो डाली काटने की अनुमति दी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में साजिश के तहत पूरा पेड़ ही काट दिया गया। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रामविलास ने प्रशासन से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। वही गीडा पुलिस दबंगो को दो हप्ता बीत जाने के बाद भी अभी तक थाने पर नही बुला पाई और वही पीड़ित को रोज थाने का चक्कर लगवा रही है और दबंग खुलेआम घूम घूम कर धमकी दे रहे हैं वही पीड़ित रामबेलास तिवारी ने बताया कि हल्का दरोगा और सिपाही पेड़ काटने वाले सामानों को उठा कर थाने ले आए और कहे कि उनको भी बुलवाता हु लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई वही सूत्रों से पता चला है कि गिडा पुलिस वन माफियाओं को थाने बुलाकर अपना मकसद पूरा कर उनको भेज दिया जाता है और पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन देकर रोजाना गुमराह किया जा रहा है।वही पीड़ित जनसुनवाई पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रहा है।वही बिट सिपाही पिंटू सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा मौके पर पहुंच कर पेड़ काटने वाले सभी सामानों को थाने पर लाकर रखा गया है विपक्षी को कई बार बुलाया जा रहा है लेकिन नही आ रहे हैं मेरे द्वारा सभी रिपोर्ट भेज दिया गया है बड़े साहब कार्यवाही करेगें, वही सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच करा कर कार्यवाही किया जायेगा।

जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार गोरखपुर 

The post दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9459/feed 0
होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल। https://satyavansamachar.com/archives/9455?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=fearless-racketeering-under-the-guise-of-hotel-spa-questions-on-police-regarding-operations-even-after-notice https://satyavansamachar.com/archives/9455#respond Sun, 08 Mar 2026 02:57:37 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9455 गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट व स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा गीडा सेक्टर 22 मे नोटिस के बाद भी संचालित है गोरखधंधा   अवध […]

The post होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल

गीडा थाना क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट व स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा

गीडा सेक्टर 22 मे नोटिस के बाद भी संचालित है गोरखधंधा

 

अवध नगरी संवाददाता गोरखपुर जनपद में होटलों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे गोरखधंधों पर लगाम लगाने में गोरखपुर पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक थाना प्रभारी सहित पांच चौकी इंचार्ज को बर्खास्त किया जा चुका है,

 

इसके बावजूद अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 22 में यह गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि जब कोई बड़ी घटना सामने आती है, तब पुलिस जांच और कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। वही अबैध रूप से देह व्यापार में लिप्त होटल की जांच करने गीडा थाने की पुलिस ने सेक्टर 22 में संचालित हो रहे महाराजा होटल की जांच किया और होटल के कुछ कागजात व डीवीआर अपने साथ ले गई और जांच में जुट गई पिछले करीब कई वर्ष से गीडा सेक्टर-22 में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस दौरान कई होटलों पर छापेमारी हुई, कुछ होटल संचालक जेल भी गए, लेकिन अब तक उन होटलों पर कोई कठोर और स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन, होटल दोबारा खुलेआम संचालित हो रहे हैं।वही देखा जाये तो होटल, स्पा व रेस्टोरेंट में इस तरह के अनैतिक कार्य किये जा रहे हैं वही कुछ लोगो का कहना है कि गीडा पुलिस के सहयोग से इस तरह के अनैतिक धंधो को संचालित किया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संचालित हो रहे अबैध धंधो के कारोबारी अस्थानिय जिमेदारो को अच्छा खासा रकम मुहैया कराया जाता है जिससे इन कारोबारियों पर कोई अंकुश नहीं लग पाता है वही जब जिले में कोई घटना घटित होती है तो अस्थानिय प्रशासन थोड़ा सक्रिय हो जाता है और फिर सभी गोरख धंधे फिर सुचारू रूप से संचालित होने लगते हैं,हाल ही में औधोगिक विकास प्राधिकरण गिडा द्वारा, अवध होटल, महाराजा, ताज, क्राउन, बिगबॉस स्पा सेंटर समेत दर्जनों होटलो पर नोटिस जारी कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था वही कुछ दिनों बाद फिर से सभी होटल कारोबारी अपने गोरखधंधा को फिर से सुरू कर दिया गया और वही पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अबैध कारोबार को रोकने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है वही इस विषय पर गिडा के एसीओ ने बताया कि सभी होटल कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया था और जल्द इन सभी पर बड़ी कार्यवाही करने के साथ पूरी तरह से बंद करा दिया जायेगा।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

The post होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9455/feed 0
प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप। https://satyavansamachar.com/archives/9448?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=serious-allegations-against-pradhan-he-got-the-public-road-dug-and-captured-it-and-also-took-away-the-transformer https://satyavansamachar.com/archives/9448#respond Sat, 07 Mar 2026 12:30:12 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9448 प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप गांव हरदी में भूमाफिया बताये गए प्रधान पर ग्रामीणों का आरोप – 15 फीट गड्ढा खोदकर रास्ता किया बंद, बिजली सप्लाई भी ठप गोरखपुर/सहजनवां। सहजनवां तहसील क्षेत्र के हरदी गांव में सार्वजनिक रास्ते को खोदकर अवरुद्ध करने और ग्रामीणों […]

The post प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप

गांव हरदी में भूमाफिया बताये गए प्रधान पर ग्रामीणों का आरोप – 15 फीट गड्ढा खोदकर रास्ता किया बंद, बिजली सप्लाई भी ठप

गोरखपुर/सहजनवां।

सहजनवां तहसील क्षेत्र के हरदी गांव में सार्वजनिक रास्ते को खोदकर अवरुद्ध करने और ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने गांव के वर्तमान प्रधान मन्ने पासवान पर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी,मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम हरदी निवासी इन्द्रेश विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा तथा अमरजीत विश्वकर्मा पुत्र रामसहज विश्वकर्मा ने प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के सामने से गुजरने वाला सार्वजनिक रास्ता पिछले लगभग 50 वर्षों से गांव के कई परिवारों के आवागमन का मुख्य मार्ग रहा है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 वर्ष पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा इस रास्ते का निर्माण भी कराया गया था।

पीड़ितों का आरोप है कि वर्तमान प्रधान मन्ने पासवान ने करीब चार वर्ष पहले द्वेषवश इस रास्ते को बंद करने का प्रयास किया था। उस समय तत्कालीन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को दोबारा खुलवाया था।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में गांव में हुई एक मारपीट की घटना में वे लोग जेल चले गए थे। इसी दौरान प्रधान मन्ने पासवान ने उनके विरोधी चंदू सिंह और उनके परिवार के सहयोग से सार्वजनिक रास्ते पर करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खुदवा दिया और उसकी मिट्टी अवैध खनन के रूप में बेच दी। आरोप है कि इससे न केवल रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, बल्कि उनकी निजी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया।

पीड़ितों ने यह भी बताया कि उक्त भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय बांसगांव में मुकदमा विचाराधीन है, जिसकी जानकारी के बावजूद जमीन पर कब्जा किया गया।

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब प्रार्थी जेल में थे, उसी दौरान उनके घर के सामने बिजली विभाग द्वारा लगाया गया ट्रांसफार्मर भी चोरी से हटाकर प्रधान मन्ने पासवान अपने घर ले गए। इसके चलते कई घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

वही प्रदर्शन करने ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर प्रधान मन्ने पासवान,और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, 

सार्वजनिक रास्ते को पुनः बहाल कराया जाए और गांव में बिजली सप्लाई जल्द से जल्द शुरू कराई जाए।

वही प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे गांव में फ़िर से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।

वह तहसील के प्रदर्शन कर्ता अमरजीत विश्वकर्मा का कहना था जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग जिगना चौराहे पर दो फोर व्हीलर से आते हैं और हमको जबरदस्ती उठा लेते हैं, लेकिन ग्रामीणों के शोर के वजह से लोगों के सहयोग के वजह से वह उठाने में असफल रहते हैं। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने के हलका इंचार्ज को लिखित रूप में दिनांक 9,10,2025 को दिया जाता हैं। वही दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का विवाद इतना बढ़ता गया कि उसमें एक युवक की गंभरी चोट लगने की वजह से इलाज़ के दौरान मृत्यु हो जाता है। और हम प्रार्थी अमरजीत विश्वकर्मा को विपक्ष के द्वारा लिखित तहरीर दिए जाने के बाद उस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाता है और हम स्वयं को न्यायालय में सरेंडर कर देते हैं। मैं छूटने के बाद हम प्रार्थी के द्वारा फिर से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। 

वह इस संदर्भ में हल्का प्रभारी घनश्याम उपाध्याय का कहना है हमें किसी भी प्रकार का कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ था,

वह तहसील प्रशासन के जिम्मेदारों से जब पूछा गया प्रधान के द्वारा किए गए सरकारी जमीन के कब्ज के बारे में प्रारंभिक जांच चल रही है आगे कार्यवाही की जाएगी 

अभी तक हमारे शिकायत पत्र पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं की। 

ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

The post प्रधान पर गंभीर आरोप: सार्वजनिक रास्ता खुदवाकर किया कब्जा, ट्रांसफार्मर भी उठा ले जाने का आरोप। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9448/feed 0
आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम। https://satyavansamachar.com/archives/9441?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=khwaja-banda-nawazs-annual-fatiharoza-iftar-was-celebrated-with-great-devotion-at-astana-alia-samadiya-misbahiya https://satyavansamachar.com/archives/9441#respond Mon, 02 Mar 2026 08:28:31 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9441 आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा, अमन चैन और मुल्क की तरक्की की मांगी गई दुआएँ फफूँद,औरैया। फफूँद की सुप्रसिद्ध आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में ग्यारह रमज़ान को हज़रत ख्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन […]

The post आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम

असर की नमाज के बाद हुई फातिहा, अमन चैन और मुल्क की तरक्की की मांगी गई दुआएँ

फफूँद,औरैया। फफूँद की सुप्रसिद्ध आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में ग्यारह रमज़ान को हज़रत ख्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की सालाना फातिहा अक़ीदत और सादगी के साथ अदा की गई। असर की नमाज़ के बाद आयोजित फातिहा में नगर व क्षेत्र सहित बाहर से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत कर अमन चैन और मुल्क की तरक्की की दुआएँ मांगीं। आस्ताना आलिया पर रोजा इफ्तार का भी एहतिमाम किया गया।उर्स की शुरुआत खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद अख़्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में कुरआनख्वानी से हुई। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और देश की सलामती व भाईचारे के लिए विशेष दुआएँ की गईं। सुबह से ही दरगाह परिसर में साफ-सफाई और इंतजामात किए गए थे। फातिहा के बाद रोज़ा इफ्तार का एहतिमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की। मगरिब की नमाज़ के बाद जायरीनों को चिश्ती लंगर भी वितरित किया गया। बाद नमाज़ इशा महफिल ए सिमा और कुल की फातिहा के साथ सालाना उर्स का समापन हो गया।

ब्यूरो रिपोर्ट औरैया मोहम्मद शकील 

The post आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9441/feed 0
यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस। https://satyavansamachar.com/archives/9437?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=painful-death-of-a-6-year-old-boy-who-was-crushed-by-a-magic-vehicle-carrying-vegetables-for-yagya-family-members-created-ruckus-police-from-three-police-stations-reached-the-spot https://satyavansamachar.com/archives/9437#respond Sat, 28 Feb 2026 02:40:12 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9437 यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस    गोरखपुर हरपुर बुदहट       थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब उस समय हड़कम्प मच गया, […]

The post यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस

   गोरखपुर हरपुर बुदहट

      थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब उस समय हड़कम्प मच गया, जब यज्ञ में मैजिक वाहन से लदी सब्जी लेकर पहुंचे ड्राइवर की एक चूक से पास में खेल रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया, वही हंगामे की सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट, सहजनवा, और गीडा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराते हुए बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

  मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न तीन बजे के करीब बैजलपुर निवासी मनोज कन्नौजिया का छः वर्षीय पुत्र श्रेयांश भागवत कथा के पांडाल के पास खेल रहा था , तभी यज्ञ में होने वाले भंडारे के लिये सब्जी लदा वाहन (मैजिक) गाड़ी आयी और पीछे बैक करते समय बालक गाड़ी के नीचे आ गया, जिससे गाड़ी का पहिया बालक के सिर पर चढ़ गया,और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, स्वजनों को जब इसकी सूचना हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा करने लगे, सूचना पर पहुंची तीन थानों की फोर्स ने हंगामे को शांत कराया।

   पिता मनोज कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने मैजिक और चालक शेषनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार। 

The post यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9437/feed 0
गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश। https://satyavansamachar.com/archives/9434?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=instructions-to-remove-the-public-road-closed-during-consolidation-in-gorakhpur-sahjanwan-after-investigation https://satyavansamachar.com/archives/9434#respond Sat, 28 Feb 2026 02:34:17 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9434 गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सर्वजनिक रास्ते के चौड़ीकरण में अवरोध उत्पन्न हो गया था। जानकारी के अनुसार, सड़क से सटे गाटा पर चकबंदी लेखपाल के सहयोग से किए गए […]

The post गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश

सहजनवां (गोरखपुर)। 

सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सर्वजनिक रास्ते के चौड़ीकरण में अवरोध उत्पन्न हो गया था। जानकारी के अनुसार, सड़क से सटे गाटा पर चकबंदी लेखपाल के सहयोग से किए गए निर्माण के कारण रास्ता बाधित हो गया, जिससे ग्रामवासियों में रोष व्याप्त हो गया।

मामले की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच कराई। उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) के निर्देश पर संबंधित लेखपाल से अभिलेखों की जांच कराई गई। जांच उपरांत लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए रास्ते को पुनः ग्रामवासियों के आवागमन के लिए सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।

डीडीसी दशरथ कुमार, एससीओ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, सीओ देवकांत पांडेय एवं एसीओ निर्मल कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में कार्रवाई की गई। संबंधित लेखपाल राहुल यादव के विरुद्ध भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और सर्वजनिक रास्ते को शीघ्र बहाल किए जाने की उम्मीद जताई है।

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

The post गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9434/feed 0
तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकराने से तत्काल एक की मौत एक घायल। https://satyavansamachar.com/archives/9429?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=one-died-instantly-and-one-injured-after-a-speeding-bike-collided-with-a-tree https://satyavansamachar.com/archives/9429#respond Wed, 25 Feb 2026 09:42:39 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=9429 तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकराने से तत्काल एक की मौत एक घायल आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछरा के दो दोस्त जो पेपर देकर आ रहे थे। पवई से मिल्कीपुर की तरफ तेज रफ्तार बाइक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे शोभित तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी की […]

The post तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकराने से तत्काल एक की मौत एक घायल। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकराने से तत्काल एक की मौत एक घायल

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछरा के दो दोस्त जो पेपर देकर आ रहे थे। पवई से मिल्कीपुर की तरफ तेज रफ्तार बाइक होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई जिससे शोभित तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी की तत्काल मृत्यु हो गई और बाइक चालक गुलाब राजभर पुत्र राजकुमार राजभर गंभीर रूप से घायल जिसे तत्काल शाहगंज हॉस्पिटल में एडमिट स्थानीय लोगों के द्वारा करवाया गया ! स्थानीय लोगों का कहना है की बाइक तेज रफ्तार में थी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकराई वहीं पर परिजनों से पूछने के बाद पता चला है कि शोभित तिवारी की उम्र लगभग 20 साल और गुलाब राजभर की उम्र लगभग 21 साल शोभित तिवारी की शव को थाने पर लाया गया है अभी तक कुछ पता चल नहीं पाया है की शव पोस्टमार्टम के लिए जाएगी या नहीं जाएगी क्योकि घर वालों का कहना है कि हम लोग शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

The post तेज रफ्तार बाइक पेड़ में टकराने से तत्काल एक की मौत एक घायल। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/9429/feed 0