वाराणसी - Satyavan Samachar https://satyavansamachar.com Latest News | Breaking News | Live News Mon, 14 Apr 2025 13:29:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://satyavansamachar.com/wp-content/uploads/2026/02/cropped-Image-2026-02-32x32.jpeg वाराणसी - Satyavan Samachar https://satyavansamachar.com 32 32 वाराणसी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म,          क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस।  https://satyavansamachar.com/archives/7580?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=in-the-christian-cemetery-raped-varanasi-4-year-old-innocent-the-accused-carried-out-the-crime-police https://satyavansamachar.com/archives/7580#respond Mon, 14 Apr 2025 13:29:04 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=7580 वाराणसी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म,          क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस।  वाराणसी: वाराणसी के खुजारी इलाके की 19 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था तबतक वाराणसी में चार वर्षीय मासूम के साथ रेप […]

The post वाराणसी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म,          क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस।  first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
वाराणसी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म,

         क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस। 

वाराणसी: वाराणसी के खुजारी इलाके की 19 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था तबतक वाराणसी में चार वर्षीय मासूम के साथ रेप की वारदात शहर को झकझोर दिया है।

           पिता के दोस्त ने चार साल की बच्ची के साथ रेप किया। फिर वह क्रिश्चियन कब्रिस्तान में खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। घर में बच्ची को न देख पिता उसे खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। यहां बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी, वह वहां पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।

           मासूम के पिता क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए काम करते हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। मासूम आरोपी को बड़े पापा कहकर बुलाती है। घटना लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की है।

        सोमवार को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, बच्ची से बीते 12 अप्रैल यानी शनिवार को दुष्कर्म किया गया था।

            लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र जेल रोड निवासी युवक ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच BLW क्षेत्र का निवासी 40 वर्षीय उसका दोस्त घर पहुंचा। वह उसे बहाने से मकबूल आलम रोड स्थित कब्रिस्तान ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो वह उसे लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। परिजन मासूम को खोजते हुए कब्रिस्तान पहुंचे। जहां उन्हें बच्ची लहूलुहान हाल में मिली। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को बच्ची की हालत में सुधार होने के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी।

         एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पिता का दोस्त होने के चलते बेटी से भी घुला मिला था। शनिवार को घर आने पर उसने किसी को नहीं पाया तो बच्ची को देखकर नीयत खराब हो गई। आरोपी उसे बहाने से ले गया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Report Sachin Yadav Purvanchal Beuro 

The post वाराणसी: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म,          क्रिश्चियन कब्रिस्तान में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, दुष्कर्मी को खोज रही पुलिस।  first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/7580/feed 0
मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा आज सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ! https://satyavansamachar.com/archives/6507?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=chief-minister-yogis-visit-to-prayagraj-cm-yogi-adityanath-will-reach-prayagraj-today-at-11-am https://satyavansamachar.com/archives/6507#respond Wed, 11 Dec 2024 06:19:57 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=6507 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा आज सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11:25 बजे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का करेंगे स्थलीय निरीक्षण सुबह 11:45 सेक्टर 1 में स्थापित केंद्रीय अस्पताल का करेंगे उद्घाटन ! सुबह 11:45 बजे किला घाट जेटी का निरीक्षण करेंगे दोपहर 12 बजे संगम नोज पर पीएम मोदी […]

The post मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा आज सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा आज सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

सुबह 11:25 बजे मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का करेंगे स्थलीय निरीक्षण सुबह 11:45 सेक्टर 1 में स्थापित केंद्रीय अस्पताल का करेंगे उद्घाटन !

सुबह 11:45 बजे किला घाट जेटी का निरीक्षण करेंगे दोपहर 12 बजे संगम नोज पर पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण !

दोपहर 12:25 बजे हनुमान मंदिर कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण

दोपहर 1 बजे सेक्टर 20 स्थित अखाड़ा सेंटर का करेंगे निरीक्षण !

Report Saikh Faizur Rahman..

The post मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा आज सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/6507/feed 0
प्रयागराज के सृजन हॉस्पिटल में इनकम टैक्स की रेड: सुबह से चल रही पूछताछ, लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य का है अस्पताल- https://satyavansamachar.com/archives/6457?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=income-tax-raid-in-prayagrajs-srijan-hospital-investigation-going-on-since-morning-the-hospital-belongs-to-a-former-member-of-the-public-service-commission https://satyavansamachar.com/archives/6457#respond Sat, 07 Dec 2024 03:13:57 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=6457 शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल फिनिक्स और सृजन हॉस्पिटल में आयकर ने छापा मार दिया। इससे मरीजों और तीमारदारों समेत अस्पताल के चिकित्सकों में अफरातफरी मची रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर के मशहूर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक मिश्रा, विभव मालवीय, जेपी राय समेत अन्य डॉक्टरों के घर पर सुबह […]

The post प्रयागराज के सृजन हॉस्पिटल में इनकम टैक्स की रेड: सुबह से चल रही पूछताछ, लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य का है अस्पताल- first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल फिनिक्स और सृजन हॉस्पिटल में आयकर ने छापा मार दिया। इससे मरीजों और तीमारदारों समेत अस्पताल के चिकित्सकों में अफरातफरी मची रही। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

शहर के मशहूर गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक मिश्रा, विभव मालवीय, जेपी राय समेत अन्य डॉक्टरों के घर पर सुबह आयकर विभाग के अफसरों ने छापा मार दिया।

सभी डॉक्टरों को फिनिक्स हॉस्पिटल में बुलाया गया उधर, आयकर विभाग की अन्य टीमों ने उनके घरों पर छापा मार कर सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा सिविल लाइंस के एल्गिन रोड स्थित सृजन अस्पताल में भी टीमें पहुंची। बालसन चौराहे के निकट कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पीछे फोनिक्स अस्पताल में भी घंटों छानबीन की गई। करवाई शाम तक जारी रही। करोड़ों रुपये की आयकर चोरी मामला सामने आ रहा है।

Report Saikh Faizur Rahman ..

The post प्रयागराज के सृजन हॉस्पिटल में इनकम टैक्स की रेड: सुबह से चल रही पूछताछ, लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य का है अस्पताल- first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/6457/feed 0
तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट ! https://satyavansamachar.com/archives/6257?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=on-the-advice-of-a-tantrik-the-husband-killed-his-wife-and-three-children https://satyavansamachar.com/archives/6257#respond Wed, 06 Nov 2024 09:35:56 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=6257 वाराणसी। तांत्रिक के कहने पर भदैनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना भेलूपुर थाना के भदैनी की है। आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता (45) है। वह […]

The post तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
वाराणसी। तांत्रिक के कहने पर भदैनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

घटना भेलूपुर थाना के भदैनी की है।

आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता (45) है। वह शराब ठेकेदार है। सोमवार देर रात उसने वारदात की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, लेकिन किराएदारों को लगा कि पटाखे की आवाज है। ऐसे में मंगलवार दोपहर किराएदारों को हत्या की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया

मृतकों की शिनाख्त राजेंद्र की पत्नी नीतू गुप्ता (42), बेटा नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15), बेटी गौरांगी (16) के तौर पर हुई। राजेंद्र का घर करीब 50 कमरों का है। इसमें 20 किराएदार रहते हैं। लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी।
किराएदारों के मुताबिक, राजेंद्र आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। दूसरी शादी करने की बात करता था। उसे किसी तांत्रिक ने बताया था कि पत्नी तरक्की में बाधा है। इस वजह से वह अक्सर पत्नी से झगड़ता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र इससे पहले अपने पिता की हत्या कर चुका है। हालांकि, कब की थी। वह यह जानकारी नहीं दे पाए।
राजेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वारदात की सूचना पर राजेंद्र की मां मौके पर पहुंची। काफी बुजुर्ग होने के चलते वह ठीक से न तो बोल पा रहीं और न चल-फिर पा रहीं थीं। राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं।
हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई।

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर इंस्पेक्टर भेलूपुर सहित अन्य लोग पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। आरोपी राजेंद्र के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। देर रात से अभी तक आरोपी की लोकशन का पता नहीं चल पाया है। कई पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

The post तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/6257/feed 0
प्रयागराज जंक्शन से गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया सकुशल बरामद https://satyavansamachar.com/archives/6251?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=the-2-year-old-child-who-went-missing-from-prayagraj-junction-was-recovered-safely-by-the-joint-team-of-government-railway-police-and-railway-protection-force https://satyavansamachar.com/archives/6251#respond Wed, 06 Nov 2024 04:10:21 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=6251 प्रयागराज जंक्शन से गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया सकुशल बरामद आज दिनांक 05 नवंबर, 2024 राजकीय रेलवे पुलिस/प्रयागराज के उपाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक, श्री राजीव रंजन एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक, श्री शिव कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने दिनांक 11.10.2024 […]

The post प्रयागराज जंक्शन से गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया सकुशल बरामद first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
प्रयागराज जंक्शन से गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया सकुशल बरामद

आज दिनांक 05 नवंबर, 2024 राजकीय रेलवे पुलिस/प्रयागराज के उपाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक, श्री राजीव रंजन एवं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक, श्री शिव कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने दिनांक 11.10.2024 को प्रयागराज जंक्शन के एफओबी संख्या-1 से दृष्टिहीन महिला के गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को ग्राम त्रिलोचनपुर थाना-खागा, जिला-फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया । बच्चे को बाल कल्याण समिति/प्रयागराज के माध्यम से बच्चे के पिता श्री धर्मेंन्द्र गुप्ता, निवासी बसैया टोला, अग्रवाल कालोनी, थाना-कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।

श्री धर्मेंन्द्र गुप्ता एवं उनकी दृष्टिहीन पत्नी का 2 वर्षीय बच्चा दिनांक 11.10.2024 को प्रयागराज जंक्शन के एफओबी संख्या-1 से गायब हो गया था । बच्चे की बरामदगी हेतु प्रयागराज जंक्शन के राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू दी थी। प्रयागराज जंक्शन के सभी सम्बन्धित कैमरों को गहनता से चेक किया गया । दृष्टिहीन महिला के एफओबी संख्या-1 पर सो जाने पर बच्चा अपनी मां से विछड़ कर एफओबी संख्या-1 के सिविल लाइन साइड लैंडिंग के पास चल गया और वहाँ से एक लड़का बच्चे को उठाकर ई-रिक्शा में बैठकर सिविल लाइन की तरफ चल गया । सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ई-रिक्शा चालक को चिहिन्त करते हुए उससे पूछताछ करने पर उसने बच्चे को ले जाने वाले व्यक्ति को सिविल लाइन बस अड्डा पर छोड़ना बताया।

बस अड्डा से सम्बन्धित कैमरों को चेक करने पर उक्त उक्त व्यक्ति बच्चे के साथ बस में बैठते हुए नहीं दिखाई दिया । बस अड्डे पर स्थित दुकानदारों, बस कंडक्टरों, बस चालकों एवं भिखारियों से पूछताछ करने पर पता चल कि उक्त व्यक्ति बच्चे को लेकर कानपुर की तरफ गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के बस अड्डे पहुँचने के बाद उक्त तिथि में कानपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों की सूची बनाकर जांच पड़ताल की गयी । रोडवेज विभाग से टिकटों के आधार पर जानकारी जुटाकर मूरतगंज, सैनी, खागा एवं फतेहपुर में जांच पड़ताल की गयी।

राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के बेहतर प्रयास एवं सोशल मीडिया पर किये गये व्यापक प्रचार-प्रसार से ग्राम सभा त्रिलोचनपुर, थाना-खागा, जिला-फतेहपुर के ग्राम प्रधान द्वारा विछिप्त लड़के के पास से 02 वर्षीय बच्चे के बारे में सूचना मिली । राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम उक्त जगह से बच्चे को प्राप्त कर लिया

बच्चे को बरामद करने वाली टीम में सहायक उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल/ प्रयागराज, श्री उमेश कुमार सरोज; कांस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल/ प्रयागराज गीता देवी; वरिष्ठ उप निरीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस/ प्रयागराज, श्री राजवीर सिंह यादव; उप निरीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस/ प्रयागराज जैदान सिंह एवं हेड कांस्टेबल, राजकीय रेलवे पुलिस/ प्रयागराज नदीम अहमद शामिल थे ।

The post प्रयागराज जंक्शन से गायब हुए 2 वर्षीय बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने किया सकुशल बरामद first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/6251/feed 0
जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल https://satyavansamachar.com/archives/6090?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sangam-city-walls-come-alive-unique-initiative-of-chief-minister-yogi-adityanath https://satyavansamachar.com/archives/6090#respond Sat, 19 Oct 2024 12:37:27 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=6090 10 लाख स्क्वायर फीट से बड़े क्षेत्र में उकेरी जा रही सनातन संस्कृति देशभर के कलाकार दिन-रात जुटकर कुंभ नगरी को दे रहे नया रूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाकारों ने की जमकर प्रशंसा, दिया धन्यवाद प्रयागराज, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर […]

The post जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
10 लाख स्क्वायर फीट से बड़े क्षेत्र में उकेरी जा रही सनातन संस्कृति

देशभर के कलाकार दिन-रात जुटकर कुंभ नगरी को दे रहे नया रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाकारों ने की जमकर प्रशंसा, दिया धन्यवाद

प्रयागराज, 19 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल ने संगम नगरी को एक बड़े कैनवास में तब्दील कर दिया है। महाकुंभ- 2025 के लिए प्रयागराज की दीवारों को धर्म, संस्कृति और आस्था के रंगों से सराबोर किया जा रहा है। प्रयागराज और देशभर से आए कलाकार दिन-रात सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों को दीवारों पर उकेर रहे हैं। 10 लाख स्क्वायर फीट से भी बड़े क्षेत्र में महाकुंभ-2025 के लिए पेंटिंग्स तैयार की जा रही हैं।

इंदौर की अर्चना जाधव की 70 लोगों की टीम दिन-रात दीवारों पर पेंटिंग बनाने में जुटी है। अर्चना अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रयागराज आ गई थीं। वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि योगी जी की ओर से यह ऐसा कार्य कराया जा रहा है, जो दिव्य भी है और नव्य भी है। उनकी टीम म्यूरल पेंटिंग, 3डी आर्ट, मधुबनी आर्ट आदि पर काम कर रही है। नटराज की नृत्य करती 108 मुद्राएं भी उनकी टीम ने दीवारों पर बनाई हैं।

अर्चना बताती हैं कि रामायण को दीवारों पर उकेरा जा रहा है। भगवान राम, माता सीता, हनुमान आदि को दर्शाते हुए पूरी रामायण दीवारों पर बनाई जा रही है। फाइन आर्ट्स के स्टूडेंट्स के अलावा कुछ मूक-बधिर युवा भी दीवारों पर पेंटिंग बना रहे हैं। अर्चना की टीम विशेष रूप से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते चित्रों को बना रही है। अर्चना बताती हैं कि नवंबर के अंत तक वो अपनी पेंटिंग्स को पूरा कर लेंगी। अर्चना की टीम में प्रयागराज के अलावा सुल्तानपुर, अयोध्या, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के छात्र काम में जुटे हुए हैं। सभी को पारिश्रमिक मिलता है।

पुणे के अमित दरस्तवार महाकुंभ मेला क्षेत्र में दीवारों पर सनातन के प्रतीकों की पेंटिंग्स बना रहे हैं। उनकी 10 लोगों की टीम गंगा माता, जीव-जंतुओं, साधुओं की रियलिस्टिक पेंटिंग, वाद्य यंत्र, हिंदू धर्म के चिन्ह आदि पर काम कर रहे हैं। अमित की टीम ने मेला प्राधिकरण के कार्यालय की दीवारों पर बेहद सुंदर चित्र बनाए हैं। समुद्र मंथन, सप्त ऋषि आदि की पेंटिंग भी दीवारों के साथ फ्लाईओवर, पिलर्स पर बनाई जा रही हैं।

दीवारों पर पेंटिंग्स कितने दिनों तक सुरक्षित रहेंगी, के सवाल पर अर्चना जाधव कहती हैं कि दो साल तक पेंटिंग्स अपने मूल स्वरूप में बनी रह सकती हैं, यदि लोग उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।वैसे यह पेंटिंग्स पांच साल तक भी सुरक्षित रहेंगी, यदि इनका सही से रख-रखाव किया जाए।

संगम नगरी की दीवारों को जीवंत कर रहे अर्चना, अमित, अनामिका, सुभाषना, नेहा जैसे युवा कलाकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब देश-दुनिया से श्रद्धालु महाकुंभ में आएंगे तो सनातन संस्कृति, रामायण, भगवान राम, श्रीकृष्ण, भोलेनाथ, सनातन संस्कृति, हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीकों को देखकर योगी जी का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद देंगे।

2019 में अर्द्ध कुंभ में गिनीज बुक में दर्ज हुआ था पेंटिंग का रिकॉर्ड
वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर अर्द्ध कुंभ के दौरान भी हजारों छात्रों, आम नागरिकों और पेंटर्स ने 8 घंटे तक लगातार पेंटिंग वॉल पर हाथों के रंग-बिरंगे छाप से ‘जय गंगे’ थीम की पेंटिंग बनाई थी, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

Report Saikh Faizur Rahman..

The post जीवंत हुईं संगम नगरी की दीवारें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनूठी पहल first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/6090/feed 0
वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे वाराणसी। https://satyavansamachar.com/archives/5941?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=varanasi-uttar-pradesh-chief-minister-yogi-adityanath-reached-varanasi-on-monday-on-his-two-day-visit https://satyavansamachar.com/archives/5941#respond Tue, 08 Oct 2024 08:29:13 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=5941 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वे सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे बैठक में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ का दौरा करेंगे जहां वह […]

The post वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे वाराणसी। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वे सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे बैठक में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ का दौरा करेंगे जहां वह महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करेंगे, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा इसके बाद सीएम बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

Report Saikh Faizur Rahman..

The post वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंचे वाराणसी। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/5941/feed 0
11 फरवरी 2024 को सरेसर मुगलसराय चंदौली मैं मंडल केसरी मंडल कुमार एवं मंडल बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। https://satyavansamachar.com/archives/4321?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=mandal-kesari-mandal-kumar-and-mandal-bal-kesari-wrestling-competition-was-organized-in-saresar-mughalsarai-chandauli-on-11-february-2024 https://satyavansamachar.com/archives/4321#respond Mon, 12 Feb 2024 04:27:59 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=4321 वाराणसी । 11 फरवरी 2024 को सरेसर मुगलसराय चंदौली मैं मंडल केसरी मंडल कुमार एवं मंडल बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभु नारायण यादव विधायक सकलडीहा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी मनोज काका के द्वारा किया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण अंतरराष्ट्रीय पहलवान कन्हैया यादव पूर्व उत्तर प्रदेश […]

The post 11 फरवरी 2024 को सरेसर मुगलसराय चंदौली मैं मंडल केसरी मंडल कुमार एवं मंडल बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
वाराणसी ।
11 फरवरी 2024 को सरेसर मुगलसराय चंदौली मैं मंडल केसरी मंडल कुमार एवं मंडल बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभु नारायण यादव विधायक सकलडीहा एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी मनोज काका के द्वारा किया गया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण अंतरराष्ट्रीय पहलवान कन्हैया यादव पूर्व उत्तर प्रदेश केसरी सुरेंद्र यादव राष्ट्रीय पहलवान जयसिंह यादव के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का रिजल्ट इस प्रकार सत्यपाल डांडी मंडल केसरी का खिताब जीतने का गौरव प्राप्त किया। उपविजेता बघेल बरेका हुए। प्रमोद दाढ़ी मंडल कुमार का खिताब जीतने का गौरव प्राप्त किया। उपविजेता प्रिंस यादव गाजीपुर रहे। नागेश्वर यादव गया सेठ मंडल बाल केसरी का खिताब जीतने का गौरव प्राप्त किया। उपविजेता आशुतोष पाल लालपुर रहे।
निर्णायक की भूमिका में गोरख यादव अशोक यादव जावेद पहलवान सुनील यादव अशोक कुमार सोनकर कमलेश यादव आदि लोगों ने किया अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश यादव जी ने किया।

The post 11 फरवरी 2024 को सरेसर मुगलसराय चंदौली मैं मंडल केसरी मंडल कुमार एवं मंडल बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/4321/feed 0
किशोरी से रेप के मामले में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार,जानें किस दिन सुनाई जाएगी सजा https://satyavansamachar.com/archives/3551?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=bjp-mla-ramdular-gond-found-guilty-in-the-case-of-rape-of-a-teenage-girl-know-on-which-day-the-sentence-will-be-pronounced https://satyavansamachar.com/archives/3551#respond Wed, 13 Dec 2023 03:19:31 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=3551 सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड किशोरी से रेप के मामले में दोषी पाए गए हैं।साल 2014 में प्रधानपति रहते हुए रामदुलार पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था।मामले पर अब 15 दिसंबर को सजा सुनायी जाएगी। किशोरी से रेप के मामले में […]

The post किशोरी से रेप के मामले में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार,जानें किस दिन सुनाई जाएगी सजा first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड किशोरी से रेप के मामले में दोषी पाए गए हैं।साल 2014 में प्रधानपति रहते हुए रामदुलार पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था।मामले पर अब 15 दिसंबर को सजा सुनायी जाएगी।

किशोरी से रेप के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दोषी करार दिया है।एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खान ने सजा सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया।

रामदुलार गोंड पर लगभग आठ साल पहले एक किशोरी के साथ रेप का आरोप लगा था।पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की थी। तब रामदुलार विधायक नहीं थे। पाॅक्सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था।रामदुलार के विधायक चुने जाने के बाद पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई।कोर्ट में भी बहस नवंबर में ही पूरी कर ली गई थी,लेकिन बाद में पीठासीन अधिकारी के तबादले से फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तिथियों के बाद शुक्रवार को बहस पूरी हुई। कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाने के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की थी।

सुधिर सिंह राजपूत औरैया :

The post किशोरी से रेप के मामले में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार,जानें किस दिन सुनाई जाएगी सजा first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/3551/feed 0
यात्रा की अगुवाई करेंगे किन्नर भूत प्रेत और संत महंत वाराणसी ! https://satyavansamachar.com/archives/3211?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=kinnar-ghost-and-saint-mahant-varanasi-will-lead-the-yatra https://satyavansamachar.com/archives/3211#respond Fri, 01 Dec 2023 09:23:04 +0000 https://satyavansamachar.com/?p=3211 डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे काशी के कोतवाल, यात्रा की अगुवाई करेंगे किन्नर भूत प्रेत और संत महंत वाराणसी। काशी कोतवाल बाबा कालभैरव चार दिसंबर को डोले पर सवार होकर काशी का जायजा लेने निकलेंगे। जन्मोत्सव के तीन दिनी आयोजन के दौरान बाबा की भव्य डोला यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान […]

The post यात्रा की अगुवाई करेंगे किन्नर भूत प्रेत और संत महंत वाराणसी ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
डोले पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे काशी के कोतवाल, यात्रा की अगुवाई करेंगे किन्नर भूत प्रेत और संत महंत
वाराणसी। काशी कोतवाल बाबा कालभैरव चार दिसंबर को डोले पर सवार होकर काशी का जायजा लेने निकलेंगे। जन्मोत्सव के तीन दिनी आयोजन के दौरान बाबा की भव्य डोला यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान बाबा के दर्शन को काशीवासी उमड़ते हैं।
जन्मोत्सव आयोजन के दौरान पांच दिसंबर को अष्ट भैरव पूजन होगा। वहीं जन्मोत्सव महाआरती मध्य रात्रि 12 बजे होगी। तीसरे दिन छह दिसंबर को भक्तों में प्रसाद वितरण के लिए भंडारा लगाया जाएगा। सभी आयोजन बड़ी पियरी चौखंडी वीर स्थित बाबा श्री कालभैरव के मंदिर से किया जाएगा। चार दिसंबर की दोपहर 12 बजे बाबा कालभैरव की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैल, लाग विमान, काली प्रतिमा, औघड़ स्वरूप भूत प्रेतों की टोली, पंचदेवता स्वरूप अष्ट भैरव झांकी, निशान ध्वज आदि होंगे। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गिरी होंगे। उनके साथ संत-महंत भी रहेगे। शोभायात्रा की अगुवाई किन्नरों की टोली करेगी।
बाबा का होगा अन्नकूट श्रृंगार
बाबा विश्वनाथ की नगरी में उनका दर्शन तभी सफल माना जाता है जब भक्त भूतों के संघ के नायक बाबा भैरवनाथ का दर्शन करते हैं। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवाधिदेव महादेव की क्रोधाग्नि से प्रकट बाबा भैरवनाथ का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष पांच दिसंबर को भैरव प्राकट्योत्सव को महाभैरवाष्टमी के रूप में मनाया जाएगा। कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। शाम के वक्त बाबा का भव्य अन्नकूट श्रृंगार होगा। सांध्यकालीन महाआरती के साथ ही पाक्षिक अष्टमी पूजन किया जाएगा !

सुधिर सिंह राजपूत.. 

The post यात्रा की अगुवाई करेंगे किन्नर भूत प्रेत और संत महंत वाराणसी ! first appeared on Satyavan Samachar.

]]>
https://satyavansamachar.com/archives/3211/feed 0