Satyavan Samachar

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

तांत्रिक के कहने पर पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट !

वाराणसी। तांत्रिक के कहने पर भदैनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

घटना भेलूपुर थाना के भदैनी की है।

आरोपी का नाम राजेंद्र गुप्ता (45) है। वह शराब ठेकेदार है। सोमवार देर रात उसने वारदात की। ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, लेकिन किराएदारों को लगा कि पटाखे की आवाज है। ऐसे में मंगलवार दोपहर किराएदारों को हत्या की जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया

मृतकों की शिनाख्त राजेंद्र की पत्नी नीतू गुप्ता (42), बेटा नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15), बेटी गौरांगी (16) के तौर पर हुई। राजेंद्र का घर करीब 50 कमरों का है। इसमें 20 किराएदार रहते हैं। लेकिन, किसी को भनक तक नहीं लगी।
किराएदारों के मुताबिक, राजेंद्र आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। दूसरी शादी करने की बात करता था। उसे किसी तांत्रिक ने बताया था कि पत्नी तरक्की में बाधा है। इस वजह से वह अक्सर पत्नी से झगड़ता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र इससे पहले अपने पिता की हत्या कर चुका है। हालांकि, कब की थी। वह यह जानकारी नहीं दे पाए।
राजेंद्र पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहता था। वारदात की सूचना पर राजेंद्र की मां मौके पर पहुंची। काफी बुजुर्ग होने के चलते वह ठीक से न तो बोल पा रहीं और न चल-फिर पा रहीं थीं। राजेंद्र गुप्ता की मां वारदात के समय मौके पर थीं।
हालांकि वृद्ध होने के कारण चल फिर नहीं पाती हैं। राजेंद्र गुप्ता ने 15 से 20 किराएदारों को अपने मकान में रखा है। किसी भी किराएदार को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि कब गोली मारी गई।

घटना की जानकारी आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर इंस्पेक्टर भेलूपुर सहित अन्य लोग पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। आरोपी राजेंद्र के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। देर रात से अभी तक आरोपी की लोकशन का पता नहीं चल पाया है। कई पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध।

दिशा की बैठक में प्रमुख विभागों द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया जाए साथ ही स्वयं जानकारी कराये उपलब्ध। बैठक में एजेंडा बिंदुओं के

Read More »

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल ।

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार, मरीजों की जान से हो रहा खेल  सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी

Read More »

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी।

औरैया में व्यवसायी के घर व प्रतिष्ठानों पर एनआईए ने रेड मारी डिब्बी 18 घण्टे की छानबीन क्रासर…….. अवैध हथियारों की तस्करी व नक्सलपंथियों को

Read More »

यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट?

औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर के एक व्यक्ति द्वारा यादव समाज को भद्दी, भद्दी गलियां लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयीं

Read More »