Satyavan Samachar

ननिहाल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत युवती के पिता व भाई विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव मे सप्ताह भर पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल के निकट झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजन जैतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के पिता व भाई को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर शव का अंतिम संस्कार न करने को लेकर अड़ गये। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तो परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत भवानीपट्टी गांव निवासी सत्यम दुबे 25 वर्ष जिसका ननिहाल जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा कला में था। बीते रविवार दोपहर बाद ननिहाल से कुछ दूरी पर आग से झुलसा हुआ पडा़ था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को नगपुर अस्पताल भिजवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां भी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उस की मौत होगयी। थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक युवती के पिता व भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »