Satyavan Samachar

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

अम्बेडकरनगर बीमार होने का बहाना बनाया तो देना होगा प्रमाण पत्र….

अम्बेडकरनगर बीमार होने का बहाना बनाया तो देना होगा प्रमाण पत्र….

अम्बेडकर । यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी से किनारा करने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। ऐसे शिक्षकों को मेडिकल बोर्ड की जांच से गुजरना होगा। आवेदन सही पाए जाने के बाद सीएमओ के हस्ताक्षर के बाद ही जिला विद्यालय निरीक्षक अवकाश स्वीकृत करे

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,368 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने जा रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए करीब छह हजार शिक्षकों को तैनात किया जाना है, जिसमें 50-50 प्रतिशत बेसिक और माध्यमिक के शिक्षक शामिल होंगे। विभाग की ओर से 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए शिक्षक कतराते हैं। मेडिकल लगाकर अवकाश पर चले जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं चल पाएगा। अवकाश के लिए मेडिकल बोर्ड अगर बताएगा कि शिक्षक को आराम की जरूरत है, तभी उसको स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वहीं गलत मेडिकल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वाले कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि सीएमओ की ओर से जारी प्रमाण पत्र  के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाएगा।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर….

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता.

एडल्ट कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता बिधूना, औरैया। जनपद में एडल्ट कफ सिरप पीने से एक मासूम बच्चे की

Read More »

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में।

थाना अतरौलिया दिनांक- 11.12.2025 शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी हिरासत में पूर्व की घटना- दिनांक 03.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना

Read More »