Satyavan Samachar

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अधिवक्ता ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी अधिवक्ता ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया। सुसाइट नोट में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ने अपनी पत्नी को इसका जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुन्ना सिंह यादव 32 पुत्र नेमई यादव पेशे से अधिवक्ता थे। पत्नी रेनू से विवाद होने पर पत्नी ने महिला हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत किया। पति एवं पत्नी को 112 नम्बर पुलिस कोतवाली ले गयी। अधिवक्ता ने अंबारी से सल्फास खरीदकर घर आकर पानी मे घोलकर पी लिया। परिजनों द्वारा फूलपुर के ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से रिफर होने पर शाहगंज ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। बड़े भाई हीरालाल यादव ने फूलपुर कोतवाली में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। अधिवक्ता मुन्ना सिंह यादव ने सुसाइट नोट में लिखा है कि इसमें मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी रेनू है। अधिवक्ता की शादी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मिया करीमपुर में दलसिंगार यादव की पुत्री रेनू यादव से हुई थी। अभी 12 अक्टूबर को उसका दोंगा आया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी रेनू यादव अपने मायके वालों के साथ मायके चली गयी। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। छोटा भाई बच्चूलाल यादव है। कोतवाली प्रभारी शशी चंद चौधरी ने बताया कि बड़े भाई हीरालाल यादव द्वारा तहरीर मिली है। पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने के कारण सल्फास खाने का आरोप परिजन लगा रहे है ।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »