Satyavan Samachar

औरैया जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मिशन समाधान के तहत सरकारी भूमि??

औरैया जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मिशन समाधान के तहत सरकारी भूमि, चकरोड तथा नाली/कूल, आवासीय पट्टों सहित अन्य सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा किए गए अवैध कब्जा एवं आपसी विवादों को निस्तारित कराने के लिए तहसीलवार गठित राजस्व व पुलिस की टीमों द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों के तहत तहसील अजीतमल के ग्राम चपटा डेरा के मजरा नट में पहुंचकर स्थलीय जांच कर विक्रय की गयी भूमि की रजिस्ट्री नियमानुसार 26 अक्टूबर को कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि कब्जा मुक्ति व आपसी मामलों के निस्तारण को नियमानुसार एवं निष्पक्षता के साथ करते हुए स्थाई समाधान सुनिश्चित करें, जिससे पुनः अवैध कब्जा/ विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही की फोटो/ वीडियोग्राफी भी कराये और यदि निस्तारण के उपरांत किसी के द्वारा कोई विवाद पैदा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व लेखपाल को निर्देशित किया कि मिशन समाधान के अंतर्गत सतत प्रक्रिया संचालित रखते हुए सरकारी भूमि, चकरोड, नाली/कूल, कृषि भूमि एवं ग्राम पंचायत की भूमि आदि के अवैध कब्जों के साथ-साथ आम जन के आपसी भूमि विवादों को भी नियमानुसार कार्यवाही करते हुए स्थाई समाधान करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व व पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Report : Md Shakeel Auraiya..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »