Satyavan Samachar

आर्थिक के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यकः मध्य प्रदेश डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला संकल्प साधना जागरण शिविर मे हुए शामिल 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बन रहा है आर्थिक महाशकि
अवैध नशे का व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के साथ आध्यात्मिक समृद्धि भी आवश्यक है, हमे ऐसा विकास नहीं चाहिए कि हमारे बच्चे संस्कारहीन हो जाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा है की परिवार की सर्वांगीण उति एवं प्रगति के लिए प्यार और संस्कार चाहिए जो हमे आध्यात्म और संस्कारों से मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारें अपने सुशासन से इस देश को आर्थिक महाशक्ति बना रहे है किंतु आर्थिक विकास के साथ साथ हमारा आध्यात्मिक और नैतिक विकास भी आवश्यक है।

उक विचार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर में आक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति देश बन रहा है तथा धर्म गुरुओं के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु भी बनेगा। उन्होंने कहा की वर्ष 2047 तक 100 वर्ष उहजादी के पूरे हो रहे हैं और वर्ष 2047 तक में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा आगे भी योजनाओं को संचालित करने की जिम्मेदारी सरकारों की होगी। उन्होंने कहा कि अवैध व्यापार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी 

माफियाओं को जेल भेजा जाएगा, नशे की लत से आने वाली पीढ़ी बर्बाद ही रही है और यदि आने वाली पीढ़ी ही बर्बाद होगी तो देश विकसित राष्ट्र कैसे बन सकता है। नशा मुक्ति के लिए सामाजिक संगठन, सरकार, प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नते की चपेट में आने वाले व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है और उन्हें नशे के खिलाफ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होत्ता है कि बच्चे आगे बढ़े लेकिन नशे की लत में आने के कारण माता-पिता के बच्चों का सपना पूरा नहीं हो पता है।


उन्होंने कहा कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए शहडोल जिले में भी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अभियान चलाएं और नशे के अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर जेल में भेजे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है और नवरात्रि के पर्व में 28 वर्षों से दुर्गा अखंड का पाठ मऊ में शक्तिपुत्र महाराज जी के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना के दिन होते हैं बिना शक्ति के कुछ भी संभव नहीं है। धार्मिक पयों में
आस्था के साथ आए और अच्ता ज्ञान लेकर जाए। ब्यौहारी के पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्ध आश्रम मऊ में आयोजित संकल्प साधना शिविर के दौरान शतिपुत्र महाराज द्वारा पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्षारोपण, नशामुक्ति, खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने जैसे अन्य संकल्प दिलवाए गए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, समाजसेवी व काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Report :-स्टेट हेड महेन्द्र सिंह..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

योगी सरकार ने जारी किया निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरण का शासनादेश शासनादेश जारी हाेते ही वितरित किये जाने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवार ने उठाया था निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का लाभ हर वर्ष साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर वितरित किया जाता है निशुल्क एलपीजी सिलेंडर लखनऊ,

Read More »

त्योहार के मद्देनजर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी के साथ की अहम बैठक

औरैया,,जनपद के अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को अजीतमल तहसील सभागार में बाबरपुर,अजीतमल, मुरादगंज, भीखेपुर, अटसू ,आदि क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ अहम बैठक की जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों ने जनपद में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने की मांग की है,साथ

Read More »

स्वर्गीय भुज्जी लाल सेन जी की पुण्यतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव पहुंचे !

जिला दमोह मध्य प्रदेश श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने कहा मेरा अनन्य भक्त थे स्वर्गीय भुज्जीलाल सेन जी दमोह:-भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में जबेरा तहसील अंतर्गत ग्राम सड़क हरदुआ में 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया दुर्गा चालीसा के

Read More »

मिशन शक्ति फेज 5.0 को सफल बनाने में सराहनीय कार्य करने वाली महिला बीट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

श्री हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु किये गये कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओ व एकीकृत हेल्प लाइन न. UP 112, महिला हेल्प लाइन न. 1090, चिल्ड्रेन हे0ला0न0 1098,साइबर अपराध हे0ला0न0 1030 ,मुख्यमंत्री हे0ला0न0 1076, POSH एक्ट आदि की बरामदगी तथा

Read More »