Satyavan Samachar

आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव।

दीदारगंज ( आजमगढ़ ) । फूलपुर तहसील के विद्युत उपकेंद्र गददौपुर पर नाराज ग्रामीणों ने निर्वाध विजली आपूर्ति न किये जाने पर घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । सूचना मिलने दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुँच गए ,और बवाल काट रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी ढंग समाप्त कराया । 

   गददौपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से मलगाँव ,गददौपुर ,तिघरा , चरौवा , बिहटा ,पल्थी ,हड़वा ,भेड़िया,चकिया ,खदरा ,बूढ़ापुर आदि दर्जनों को इसी गांव से विद्युत आपूर्ति की जाती है । बारिश न होने से सूखे की स्थिति पैदा हो गयी है । 1 महीने से विजली सप्लाई फीडर के सही ढंग से न हो पाने से किसानों के धान की रोपाई वाधित हो गयी है ,और धान की सूखने के कगार पर है। 

गांवो में विजली आपूर्ति सही ढंग से न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया । गर्मी से बिलबिलाए आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने रविवार को विद्युत उप केंद्र का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया । हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुँच गए । हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर समाप्त कराया । इस मौके पर राणासिंह उर्फ पिन्टू ,शुभम सिंह ,राजेश यादव ,सन्तोष बरनवाल ,मनीष यादव आदि का कहना है कि बारिश न होने से सूखे की स्थिति पैदा हो गयी हैं ,ऊपर से बिजली सप्लाई के लिए रोना पड़ रहा । अगर विजली की आपूर्ति सही ढंग से नही की जाती है ,तो चक्का जाम ही एक रास्ता होगा । वही अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम का कहना है कि ऊपर से जो भी बिजली आपूर्ति जो मिलती है ,उसकी सप्लाई किया जाता है । बिजली का डिमांड बढ़ाने के लिए भेजा गया है ।

Report Vijay Yadav 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ।

कलशयात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ   हरपुर-बुदहट         कलशयात्रा के साथ सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत परमेश्वरपुर में रविवार

Read More »

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही।

दबंगो के आगे गीडा पुलिस नत्मस्तक-दो हप्ता बीतने के बाद भी नही हुई कार्यवाही कुछ दिनों पूर्व गूलर का पूरा पेड़ काटने पर हुआ था

Read More »

होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल।

गीडा के सेक्टर 22 में होटल–स्पा की आड़ में बेखौफ गोरखधंधा नोटिस के बाद भी संचालन को लेकर पुलिस पर सवाल गीडा थाना क्षेत्र में

Read More »

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं का बढ़ता आतंक, प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम तहसील क्षेत्र के बड़गहन,बरहुआ,बरवार सदर तहसील के जमुआड मे हो रहा

Read More »