Satyavan Samachar

गंग नहर से बारमद हूई मेरठ से लापता रिटायर्ड जज की लाश

हापुड । जनपद के थाना धौलाना की नहर से रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा मेरठ जनपद के रहने वाले हैं। उनकी आई 20 कार 28 जून को मेरठ की भोला झाल पर नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। उनका शव धौलाना क्षेत्र की नहर में बहता दिखाई दिया था। शव देहरा झाल पर अटक गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है,

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ जनपद के जानी थाने में उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं जानी थाना क्षेत्र की गंगनहर के पास उन्हें सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वो कहीं नजर नहीं आये थे। जिसको लेकर गोताखोरो ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर उनकी बॉडी तलाश की थी। नहर के पास रवि मल्होत्रा की आई 20 कार मिली है। इसमें उनका मोबाइल और पर्स भी मिला था। लेकिन अब बॉडी जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की देहरा झाल नहर में बहकर आना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा न्यायाधीश के एक परिचित ने उनकी शिनाख्त कर ली है।

Report Saikh Faizur Rahman 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »