Satyavan Samachar

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार

औरैया। गैंगस्टर आरोपी हाफिज सत्तार की गिरफ्तारी पर चल रही सियासत में अब भारतीय जनता पार्टी ने भी खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। मामले में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की बयानबाजी जहां उन पर सवाल खड़े कर रही थी, वहीं अब भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने उनका जोरदार खंडन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने स्पष्ट कहा कि “गैंगस्टर के आरोपी हाफिज सत्तार भारतीय जनता पार्टी के किसी भी संगठन का सदस्य नहीं है।” उनका कहना है कि सपा जिलाध्यक्ष पार्टी के ऊपर उठ रहे सवालों से बचने के लिए मनगढ़त वीडियो जारी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री कठेरिया ने यह भी आरोप लगाया कि हाफिज सत्तार की नजदीकियां पूर्व एमएलसी और सपा नेता कमलेश पाठक से रही हैं, और जमीन कब्जा, दबंगई तथा अवैध गतिविधियों के दौर में वही राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष द्वारा तथ्यहीन बयान देकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जब हाफिज सत्तार पर भूमि कब्जा और अपराधों के गंभीर आरोप लगे, तब वह किन नेताओं के संपर्क में था—यह बात जिले की जनता भलीभांति जानती है। ऐसे में सपा जिलाध्यक्ष का वीडियो सवालों से घिरे नेता की छवि से बाहर निकलने की कोशिश जैसा दिख रहा है।

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने सपा जिलाध्यक्ष को रक्षात्मक मुद्रा में ला दिया है, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा गया है।

जिला क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह औरैया 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा जिलाध्यक्ष को घेरा, मनगढ़ंत वीडियो बताकर किया पलटवार औरैया। गैंगस्टर आरोपी हाफिज सत्तार की गिरफ्तारी पर चल रही सियासत में अब

Read More »

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »