Satyavan Samachar

जोधपुर में पकड़े गए 2 करोड़ के नकली कपड़े:ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेच रहा था आरोपी, सोशल मीडिया पर करता था प्रचार

पुलिस ने 2 करोड़ रुपए के कपड़ों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे कपड़ों के गोदाम पर पुलिस ने एक्शन लिया है। यहां से ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बनाए गए 2 करोड़ के नकली कपड़े जब्त किए गए हैं। इनमें जींस, शर्ट और टीशर्ट शामिल हैं। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

जोधपुर पश्चिम के एसीपी नरेंद्र दायमा ने बताया- लिवाइस और यूएसपीए के प्रतिनिधि गोविंदसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया- सरदारपुरा के प्रथम बी रोड पर नाकोड़ा जींस नाम की दुकान पर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कपड़े बेचे जा रहे हैं। इससे कम्पनी को नुकसान हो रहा है।

पुलिस ने रिपोर्ट पर दुकान पर दबिश दी। मौके से ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेची जा रही शर्ट, जींस, टीशर्ट बरामद कि घई। इनकी कुल कीमत 2 करोड़ 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से डेगाना नागौर के रहने वाले सुनील कुमार सुराणा को भी गिरफ्तार किया है। जो फिलहाल जोधपुर के प्रताप नगर में रह रहा है। पुलिस ने दुकान व गोदाम में कपड़ों की संख्या ज्यादा होने से सीज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर किया जा रहा था प्रचार प्रसार

बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपी प्रमोद नकली कपड़ों की सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग कर रहा था। इसी के चलते उसके वीडियो भी काफी चर्चा में आ गए थे। जो ब्रांडेड जींस 3 से 4 हजार की मिलती है। उसे वह 1 से 2 हजार में बेच रहा था

Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »