Satyavan Samachar

कवि सम्मेलन और मुशायरा का हुआ आयोजन गीत ,गजल और हास्य व्यंग के माध्यम से विखेरा अपना जलवा यूपी में का बा की गीत पर नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर किया कटाक्ष

दीदारगंज( आजमगढ़ )

फूलपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत टेवंगा के कटवा मैदान लोहिया पार्क में राजी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में जश्ने-ए- आजमगढ़ के नाम से आयोजित आल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन में वसंत की सुगंध बिखेरती निशा में कवियों और शायरो ने अपनी रचनाओं से कभी गुदगुदाया तो कभी एहसासों को जगाया तो कभी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। शायरो ने समाज की वैमनस्यता के दुष्परिणाम बताते हुए व्यंग्य बाण छोड़े। इस दौरान देर रात तक श्रोता नज्मों की फुहार में गोता लगाते रहे। नेहा सिंह राठौर की गीत सुनने के लिए दर्शक अंत तक बैठे रहे ।
मुशायरे की शुरूवात पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, अबुजैद, तक्लीम भुट्टो, मोहम्मद अकलैन , शब्बू , अबू ओजैफा आदि ने शमा रोशन कर किया। वाहिद अंसारी द्वारा नात पाक पढ़ी गई। इसके बाद मुशायरे का दौर शुरू हुआ। प्रख्यात कवित्री नेहा सिंह राठौर ने बेरोगारी सहित यूपी में का बा प्रचलित रचना सुनाकर सरकार पर खूब कटाक्ष किया। निकहत मुरादाबादी ने मैं चांद देखने के बहाने छत पर गई। तुमसे इसी बहाने मुलाकात हो गई सुनाया। अधिकतर शायरो ने आशिक और माशूक से संबंधित रचनाओं को सुनाया। जिस पर खूब तालियां बटोरी अख्तर आजमी ने यही है शाने आजमगढ़। नाम दुनिया में अलग इसकी पहचान है दुनिया में ।पेश किया तो खूब तालियां बजी। एक के बाद एक चुटकुले एवं हास्य व्यंग्य के मुक्तक एवं कविताएं सुनाकर कवियों और शायरो ने न सिर्फ तालियां बटोरीं, बल्कि उपस्थित श्रोताओं को हंसी का फव्वारा छोड़ने पर विवश कर दिया। शादाब आजमी, मोहन मुंतजिर आदि ने मां की अजमतो पर शेर कहा। इसी क्रम में शायर फैसल देहलवी, सहाब नोमानी, सलमान घोसवी, अली बाराबंकवी, वाहिद मालेगावी, मुजावर, मह्शर, तरन्नुम नाज, अबीबत इटावा, दानिश, निकहत मुरादाबादी, सुलतान जहां, राधिका मित्तल, प्रतिभा सिंह यादव, अख्तर इलाहाबादी, हारून आजमी, रफीक आदि शायरो ने अपने मकसूसी अंदाज में कलाम पेश किया। शेर और शायरी का दौर देर रात तक चलता रहा ।संचालन हेलाल बदायूंनी ने किया। संयोजक मोहम्मद अकलैन, तकलीम भुट्टू ओज़ैफा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Report : Vijay Yadav

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

इलाज कराकर वापस घर जा रही महिला को रास्ते में घेर कर आरोपितों ने मारपीट कर किया घायल,दी जान-माल की धमकी, चार लोगों के खिलाफ

Read More »