Satyavan Samachar

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

भारी संख्या में सपा बसपा छोड़ भाजपा का खिलायेगे कमल

जिले की तीनो विधानसभा में विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह हुआ आयोजित

औरैया। जिले के तीनो विधानसभा (औरैया,बिधूना,दिबियापुर) में भाजपा का विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमे तीनो विधानसभा क्षेत्रों से लगभग एक हजार लोगो ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालो में अछल्दा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित अजीतमल, औरैया के कुछ सभासद, शिक्षक, वकील, युवा , महिलाएं है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तुर्कीपुर में औरैया विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री ब्रजेश शुक्ला,भाजपा जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, अजीतमल ब्लाक प्रमुख एवं लोकसभा इटावा के संयोजक रजनीश पांडेय, अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, अजीतमल पूर्व चेयरमैन रानी पोरवाल, औरैया विधानसभा प्रभारी शिववीर सिंह भदौरिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्ला शर्मा, भाजयूंमो की प्रांतीय पदाधिकारी डा० रिचा राजपूत, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डा० सर्वेश कठेरिया, संचालन कर रहे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कुलदीप दुबे, राहुल गुप्ता, मनीष भारती की उपस्थिति में ईशा वाटिका के मालिक छुन्ना श्रीवास्तव, सभासद राजेन्द्र कुमार बाजपेई, सभासद राजीव पाल, सभासद पूजा सक्सेना, सभासद राजीव कुमार, श्यामजी अवस्थी एडवोकेट, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल अवस्थी, भास्कर पांडेय (पूर्व नगर मंत्री सपा), मुरथल ढाबा संचालक रामजी तिवारी व अजीतमल बाबरपुर के नगर पंचायत सभासद प्रियंका गुप्ता, सभासद, सुशील दुबे, अनुज प्रताप सिंह, नाजरा बेगम, सन्नो देवी, अनीशा बेगम, शाहनुर अली सहित औरैया मुरादगंज, अयाना के लगभग 415 लोग विभिन्न पार्टियों को छोड़कर शामिल हुए।वही दिबियापुर विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह औरैया रोड स्थित शिव ग्लेक्सी में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता चुन्नू,दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय, मंडल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता की उपस्थिति में अछल्दा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख होती लाल दिवाकर सहित पूरे दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से 311 व बिधूना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में 244 लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिले के सभी जनप्रतिनिधि,भाजपा के पदाधिकारियों ने शामिल लोगो मालार्पण, भाजपा की पट्टिका डालकर स्वागत कर बूथ जीतो चुनाव जीतो का आह्वान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनावी लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

अवैध कब्जा न हटने से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण अधर में। प्रधान ने उठाई आवाज़?

आजमगढ़ फूलपुर स्थानीय तहसील के शेखवलिया मटियार में रामलीला मैदान, खेल मैदान और अन्नपूर्णा भवन की जमीन से अवैध कब्जा न हटाये जाने का आरोप

Read More »

आज की ताजा खबर………. ।

ब्रेकिंग सहजनवां उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) शाखा सहजनवां के शाखा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध जीत ग्राम

Read More »

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा।

थाने से 500 मीटर दूर ‘नशे का हाइवे’! स्कूल के सामने शराब की दुकान, NH-28 पर माफियाओं का खुला कब्ज़ा नगर पंचायत के सरकारी भूमि

Read More »

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल।

श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज राइस मिल से धान चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ गिरफ्तार, 10 बोरा धान बरामद, भेजा जेल हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र

Read More »